Rohini Vrat 2024: जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति दिला सकता है, यहां पढ़ें पौराणिक कथा

Rohini Vrat 2024
Common Creatives

जैन मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति रोहिणी व्रत को पूरी श्रद्धा से रखता है उसके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस व्रत को रखने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस साल मार्च में रोहिणी व्रत 16 मार्च को रखा जाएगा।

रोहिणी व्रत को जैन धर्म में काफी महत्वपूर्ण व्रत में से एक माना जाता है। जैन मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सूर्योदय के बाद रोहिणी नक्षत्र पड़ता है, उस दिन रोहिणी व्रत रखा जाता है। बता दें कि, साल में 12 बार रोहिणी व्रत किया जाता है। इस साल मार्च में रोहिणी व्रत 16 मार्च को रखा जाएगा।

रोहिणी व्रत कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, चंपापुरी नाम का एक नगर था, जिसमें राजा माधव और रानी लक्ष्मीपति रहते थे। राजा के 7 पुत्र और 1 बेटी थी। बेटी का नाम रोहिणी था जिसका विवाह हस्तिनापुर के राजा अशोक से हुआ। एक समय हस्तिनापुर में एक मुनिराज आए और सभी को धर्मोपदेश दिया। तब राजा ने मुनिराज से पूछा कि आखिर उनकी रानी इतनी शांत क्यों रहती है?

इस पर मुनिराज ने एक कथा सुनाते हुए कहा कि इसी नगर में एक राजा था जिनका नाम वस्तुपाल था। उसी राजा का मित्र धनमित्र था, जिसकी बेटी का नाम दुर्गांधा था। धनमित्र हमेशा परेशान रहता था कि उसकी बेटी से कौन विवाह करेगा? क्योंकि उसकी बेटी में से हमेशा दुर्गंध आती रहती थी। धनमित्र में धन का लालच देकर अपने पुत्री का विवाह अपने मित्र के पुत्र श्रीषेण के साथ कर दिया। लेकिन उसकी दुर्गंध से परेशान होकर वह उसे एक महीने के अंदर ही वापस छोड़कर चले गए।

मुनिराज ने बताई वजह

जब मुनिराज अमृतसेन नगर में विहार करते हुए आए। तब धनमित्र ने अपनी पुत्री दुर्गंधा की व्यथा बताते हुए मुनिराज से उसके बारे में पूछा। तब उन्होंने कहा कि गिरनार पर्वत के पास एक नगर था, जहां राजा भूपाल का राज्य था। उनकी रानी का नाम सिंधुमती था। एक दिन राजा अपनी रानी के साथ वनक्रीड़ा कर रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने मुनिराज को देखा तब राजा ने रानी को मुनि के लिए भोजन की व्यवस्था करने को कहा। इस पर रानी गुस्सा होती है मुनिराज को कड़वी तुम्बी का भोजन बनाकर दे दिया। जिस कारण मुनिराज को अत्यंत कष्ट सहन करना पड़ा और उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। इस बात का पता राजा को चलने पर उन्होंने रानी को राज्य से निकाल दिया। जिसके बाद रानी के शरीर में कोढ़ हो गया और प्राण त्यागने के बाद वह नरक में गई। यह वही रानी है, जो तेरे घर दुर्गंधा के रूप में उत्पन्न हुई है।

इस तरह से किया गया व्रत

इतना सुन धनमित्र ने अपनी पुत्री के लिए उपाय पूछा। तब मुनिराज ने उसकी कन्या को सम्यग्दर्शन सहित रोहिणी व्रत का पालन करने को कहा।  इस व्रत में जिस दिन रोहिणी नक्षत्र आए उस दिन चारों तरह के आहार का त्याग करना था। इस तरह इस व्रत को 5 वर्ष करना था। दुर्गंधा ने मुनिराज के अनुसार पूरी श्रद्धा से इस व्रत को किया और मरणोपरान्त उसे स्वर्ग की प्राप्ति हुई। अगले जन्म में दुर्गंधा ही अशोक की रानी बनीं। यह माना जाता है कि जो भी इस व्रत को करता है उसके सभी पाप नष्ट होतें और उसे मरणोपरांत स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़