Morning Breakfast: 99% लोगों को नहीं पता खजूर खाने का सही तरीका, कहीं आप भी तो गलत तरीके से नहीं कर रहे सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो इन 4 चीजों को सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए। क्योंकि यह नाश्ते के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। वहीं खाली पेट इन चीजों का सेवन करने से पेट को नुकसान पहुंच सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो इन 4 चीजों को सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए। क्योंकि यह नाश्ते के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। वहीं खाली पेट इन चीजों का सेवन करने से पेट को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपनी संभावित उम्र बढ़ाना चाहती हैं, तो आपको भी सुबह खाली पेट इन 4 चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Sexual Wellness: फिजिकल इंटिमेसी खराब कर सकती है आपकी मेंटल हेल्थ, एक्सपर्ट से जानिए कब पड़ता है निगेटिव असर
खजूर
बता दें कि खाली पेट खजूर खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इसके अंदर 90 फीसदी सिर्फ शुगर होती है। अगर आप खजूर खाना चाहते हैं, तो आप इसको देसी घी के साथ खा सकते हैं। वहीं इसके साथ में काजू-बादाम जैसे नट्स का सेवन जरूर करें।
चीनी वाली चाय
अगर आप भी सुबह उठकर सबसे पहले चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, तो यह आदत गलत है। या तो आप चाय या कॉफी में चीनी की मात्रा कम कर दें या फिर इसका सेवन करने से बचें। हेल्थ एक्सपर्ट इसकी जगह स्टीविया जैसे नॉन न्यूट्रिटिव स्वीटनर का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।
चाय के साथ बिस्कुट
बहुत सारे लोगों को चाय में बिस्कुट डुबोकर खाने की आदत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट यह चाय के साथ बिस्कुट खाने की यह आदत आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसकी जगह घी लगा खाखरा खाना बेस्ट आइडिया हो सकता है।
माल्ट बेस्ड ड्रिंक
बाजार में कई सारी माल्ट बेस्ड ड्रिंक आती है। यह माल्ट बेस्ड ड्रिंक मसल्स, ताकत या हाइट बढ़ाने का दावा करती हैं। इसकी जगह आप बच्चों को ठंडा या गुनगुना दूध देना शुरू कर दें। इसके अंदर नेचुरल शुगर के लिए आप शहद, हल्दी या चीनी आदि भी डाल सकते हैं।
अन्य न्यूज़












