Iftar के बाद होती है एसिडिटी-सिरदर्द? Doctor की इन Health Tips से पूरे Ramadan 2026 रहें फिट

Ramadan 2026
CANVA PRO
एकता । Mar 1 2026 3:02PM

रमजान में इफ्तार के दौरान सेहतमंद रहने के लिए डॉक्टर ने रोजा खोलने का वैज्ञानिक तरीका बताया है। इसके अनुसार, गुनगुने पानी से शुरुआत करें, 10 मिनट का ब्रेक लें और फिर प्रोटीन-कार्ब्स युक्त संतुलित भोजन करें, ताकि एसिडिटी और सुस्ती से बचा जा सके।

अक्सर रमजान के दौरान लोग दिन भर भूखा रहने के बाद इफ्तार में भारी, तला-भुना और बहुत ज्यादा मीठा खाना खा लेते हैं। यह आदत सेहत को नुकसान पहुंचाती है। मशहूर डॉक्टर मल्हार गणला ने सोशल मीडिया पर बताया है कि इफ्तार का असली मकसद सिर्फ पेट भरना नहीं, बल्कि शरीर में पानी, नमक और प्रोटीन की कमी को पूरा करना होना चाहिए। गलत खान-पान से न केवल एसिडिटी और सिरदर्द होता है, बल्कि अगले दिन सुस्ती और बेचैनी भी बनी रहती है। डॉक्टर ने इफ्तार के लिए एक सही वैज्ञानिक क्रम बताया है जिसे अपनाकर आप पूरे महीने फिट रह सकते हैं।

गुनगुने पानी और नमक से शुरुआत करें

रोजा खोलते समय शरीर को सबसे पहले पानी और नमक की जरूरत होती है। डॉक्टर गणला के अनुसार, आप नींबू पानी या सूप ले सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि पानी हल्का गुनगुना हो। बहुत ठंडा पानी पीने से अचानक एसिडिटी हो सकती है, जिससे सिरदर्द शुरू हो जाता है। उपवास के दौरान हमारा मुख्य लक्ष्य शरीर में एसिडिटी को बढ़ने से रोकना होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Ramadan 2026: आ रही है 'लैलत अल-कद्र', पढ़ें ये Special Dua, अल्लाह कबूल करेगा हर मुराद

10 मिनट का ब्रेक लेना बहुत जरूरी है

पानी और नमक लेने के तुरंत बाद भारी खाना न खाएं। मुख्य भोजन से पहले 10-15 मिनट का गैप जरूर दें। अगर आप सीधे तला-भुना या नॉनवेज खाने लगेंगे, तो आप जरूरत से ज्यादा कैलोरी ले लेंगे। यह छोटा सा ब्रेक शरीर को शांत करता है और आपको ओवरईटिंग यानी जरूरत से ज्यादा खाने से बचाता है।

कैसा हो आपका सही आहार?

ब्रेक के बाद अपने खाने में, क्लीन प्रोटीन जैसे 120-150 ग्राम ग्रिल्ड चिकन या अंडे शामिल करें। साथ ही चावल या रोटी जैसे अच्छे कार्बोहाइड्रेट लें। डॉक्टर गणला सलाह देते हैं कि समोसे और पकौड़ों जैसे ज्यादा तेल वाले खाने से बचें। इसकी जगह पकी हुई सब्जियां और सलाद खाएं। जो लोग इफ्तार के बाद वर्कआउट करते हैं, वे प्रोटीन शेक या ओट्स भी ले सकते हैं।

मीठे का सेवन सिर्फ स्वाद के लिए, भूख के लिए नहीं

ज्यादातर लोग इफ्तार में पेट भरने के लिए बहुत ज्यादा मीठा खा लेते हैं। डॉक्टर के अनुसार, मीठा सिर्फ स्वाद के लिए थोड़ा सा खाना चाहिए, भूख मिटाने के लिए नहीं। मीठे को हमेशा खाने के अंत में रखें। तले हुए स्नैक्स और फ्रूट जूस से बचें क्योंकि ये शरीर में शुगर लेवल को एकदम से बढ़ा देते हैं।

इसे भी पढ़ें: Ramadan 2026: रमजान में सिर्फ परंपरा नहीं, Health का खजाना है खजूर, जानें इसके 5 Amazing Benefits

पानी की कमी को ऐसे करें पूरा

सेहतमंद रहने के लिए इफ्तार से सहरी के बीच करीब 2.5 से 3.5 लीटर पानी या तरल पदार्थ पिएं। एक साथ बहुत सारा पानी पीने के बजाय धीरे-धीरे पिएं। अगर ज्यादा पसीना आता है, तो इलेक्ट्रोलाइट का इस्तेमाल करें। याद रखें, सही तरीका यही है: पहले खजूर और पानी, फिर थोड़ा ब्रेक, उसके बाद प्रोटीन और कार्ब्स वाला खाना और आखिर में जरा सा मीठा खाएं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़