भीषण गर्मी में सिर्फ पानी से नहीं चलेगा काम, Diet में शामिल करें ये 5 Superfoods

 Top Superfoods for Summer Hydration
AI image

बढ़ती गर्मी में केवल पानी पीना ही काफी नहीं है, शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए डाइट में एक्सपर्ट द्वारा बताए गए सुपरफूड्स शामिल करना जरूरी है। सौंफ-पुदीने का हर्बल काढ़ा, खसखस का पानी और तरबूज-खरबूज जैसे रसीले फल शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन को भी दुरुस्त रखते हैं।

गर्मियों के मौसम में शरीर को हेल्दी खाने के साथ हाइड्रेट रखना जरुरी है। मार्च के महीने में ही भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। तापमान 35 से 36 डिग्री तक पार कर चुका है। ऐसे में हमें अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि गर्मी से बचने के लिए पानी पीना ही काफी है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देने की काफी जरुरत है। गर्मियों के दौरान अपनी डाइट में कौन-से सुपरफूड शामिल कर सकती हैं, आइए आपको इस लेख में बताते हैं।

हर्बल काढ़े से करें सुबह की शुरुआत

समर सीजन में आप चाय पीने बजाय हर्बल काढ़ा पी सकती हैं। ये सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसको बनाना भी बेहद आसान है। बस आपको पानी में सौंफ, धनिया के बीज और पुदीना डालकर कम से कम पांच मिनट के लिए उबाल लें। इसको गुनगुने होने पर छानकर पी लें। ये शरीर को ठंडक पहुंचाता है। इससे डाइजेशन भी सही रहता है।

खसखस वाला पानी

गर्मियों के मौसम में खसखस का पानी पीना शरीर के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसे तैयार करने के लिए लगभग एक लीटर पानी में खसखस की जड़ों को डालकर कुछ समय तक भिगोकर रखें। जब पानी अच्छी तरह उसमें घुल जाए, तब इसे दिनभर थोड़ा-थोड़ा करके पी सकते हैं। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और ताजगी बनी रहती है।

जूसी फ्रूट्स को बनाएं डाइट का हिस्सा

गर्मियों में बाजारों में आपको कई तरह के फ्रूट्स देखने को मिल जाएंगे। रसीले फल खाने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं हो पाएगी। इसलिए आप तरबूज, खरबूज, संतरा और खीरा जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं।

ये तरीका भी आएगा काम

जिन लोगों को गर्मियों में पेट में जलन की समस्या झेलने पड़ती है, वे लोग इसके लिए चंदन पाउडर, एलोवेरा जेल, गुलाब का पाउडर और थोड़ा-सा घी मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं। इस पेस्ट को आप नाभि के आसपास 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर हल्के हाथों से मसाज करें। यह जलन को कम करती है और शरीर को ठंडक मिलती है।

इन बातों का रखें ध्यान

- ऑयली खाना खाने से बचें।

- हल्का खाना ही खाएं।

- कम से कम 4 से 5 लीटर पानी पिएं।

- धूप में निकलते ही समय पर सिर को ढक लें।

- अधिकत्तर लिक्विड डाइट ही लें। 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़