रोजाना चिया के बीज का सेवन करना शरीर के लिए है बेहद लाभदायक, जानिए कैसे...

Chia seeds
सिमरन सिंह । Jul 17 2020 4:11PM

प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करना शरीर के लिए बेहद जरूरी है। जो लोग बॉडी बिल्डिंग करते हैं उनके लिए भी प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए चिया के बीजों का सेवन कर एक अच्छा विकल्प है। इससे शरीर में पर्याप्त प्रोटीन पाया जा सकता है।

एक ताकतवर और सेहतमंद शरीर के विभन्न पोषक तत्वों से भरपूर्ण चीजों का सेवन करना हमारे लिए काफी जरुरी होता है। इसके लिए हम कई तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन भी करते हैं। इनमें सब्जियां, फल और अनाज शामिल होते हैं, जो हमारे शरीर को सेहतमंद बनाने के लिए जरुरी हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक चिया के बीज भी इन्हीं में से एक हैं। जिसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसका सेवन करना शरीर के लाभदायक रहता है। इसके अलावा कई समस्याओं से भी बचा जा सकता है। वहीं, आज हम आपको हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा बताए गए चिया बीज के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं...

इसे भी पढ़ें: दिल की बीमारियों को कम करता है अखरोट, जानें क्या हैं फायदे?

हड्डियों को बनाए मजबूत

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कैल्शियम की मदद से हड्डियों की मजबूती होती है और चिया के बीज को कैल्शियम का एक खास सोर्स माना जाता है। इसका सेवन कर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। इसके लिए आपको रोजाना एक गिलास दूध के साथ इसके बीज का सेवन करना होगा। कुछ ही दिनों में आपको इसका फायदा नजर आने लगेगा।

शरीर को बनाए ताकतवर

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करना शरीर के लिए बेहद जरूरी है। जो लोग बॉडी बिल्डिंग करते हैं उनके लिए भी प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए चिया के बीजों का सेवन कर एक अच्छा विकल्प है। इससे शरीर में पर्याप्त प्रोटीन पाया जा सकता है। इसकी मदद से नई मसल्स को बनाने में मदद मिलती है और शरीर में जरूरी प्रोटीन की पूर्ति होती है।

बढ़ते वजन को करता है कम

बढ़ते वजन की समस्या से आज के समय में कई लोग परेशान हैं। इसके कारण कई तरह की सेहत से संबंधित समस्या होने का भी खतरा रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अपने बढ़ते वजन पर जल्द से जल्द काबू पा लेना जरूरी है। इसके लिए आप चिया के बीज का भी सेवन कर अपने वजन को कम कर सकते हैं। इसका सेवन रोजाना करने पर आपकी भूख पर रोक होती है और वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं एलोवेरा के यह गजब फायदे, जानिए...

एनीमिया से बचाए रखने में मददगार

एनीमिया की समस्या अधिकतर गर्भवती महिलाओं में देखने को मिलती है। इस समस्या का सामना शरीर में खून की कमी होने पर करना पड़ता है और इसे समय रहते दूर करना भी जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जो लोग अपने खानपान का खास ध्यान नहीं रखते हैं उनमें खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। इस समस्या से बचने के लिए चिया के बीज का सेवन करना चाहिए। इसमें आयरन मौजूद होता है और ये शरीर में खून की कमी को पूरा करता है।

पाचन तंत्र को बनाए मजबूत

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार चिया के बीज का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें मौजूद फाइबर पोषक तत्व आपके पाचन क्रिया को सक्रिय तौर पर चलाने के साथ ही पूरे पाचन तंत्र की कार्य प्रणाली को भी सक्रिय तौर पर कार्य करने हेतु प्रेरित करता है। ऐसे में पाचन संबंधी समस्याओं से बचने हेतु चिया का बीज बेहद गुणकारी साबित होता है।

स्मरण शक्ति को बढ़ाने में मददगार साबित

बदलते खानपान और बढ़ती उम्र के साथ आजकल के युवाओं में भी याददाशत कमजोर होने की समस्या देखने को मिलती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अधिक धूम्रपान और शराब आदि का सेवन करने वाले लोगों में भी ऐसी समस्या ज्यादा देखने को मिलती हैं। इसके अलावा जो लोग पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं उनकी स्मरण क्षमता कमजोर हो जाती है। वहीं, अगर आप चिया के बीजों का सेवन रोजाना करेंगे तो आपकी ये समस्या जल्दी दूर हो सकती है। इसकी मदद से आपके स्मरण शक्ति बूस्ट होती है।

इसे भी पढ़ें: वज़न कम करने में सहायक होती है गुणकारी लौकी

त्वचा के लिए है फायदेमंद

चिया के बीज में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। इसकी मदद से आपकी त्वचा पर एंटी-एजिंग का असर और कसाव भी उत्पन्न होता है। इसके अलावा त्वचा से जुड़े कई तरह के रोगों से बचा जा सकता है। अपनी त्वचा को अच्छा बनाने के लिए आप चिया के बीज का सेवन कर सकते हैं।

बालों के लिए भी है फायदेमंद

सेहतमंद बाल बनाए रखने के लिए सिर्फ अच्छे शैंपू औप कंडीशनर की जरूरत नहीं होती है। इसके लिए एक अच्छा खानपान भी अपनी खास भूमिका निभाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बालों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए चिया के बीज काफी लाभदायक साबित होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन B की मात्रा आपके बालों के लिए अच्छा साबित होता है। चिया के बीज का रोजाना सेवन करने पर आपके बाल स्वस्थ और घने बने रहते हैं। इसके साथ ही बालों का झड़ना और रूसी की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

- सिमरन सिंह

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़