Delhi NCR AQI 350 पार, जहरीली हवा और सांस की तकलीफ से बचने के लिए अस्थमा के मरीज इन जरुरी टिप्स को फॉलो करें

Delhi NCR AQI
AI Image

दिवाली के बाद दिल्ली में एक्यूआई 350 से ऊपर पहुंचने से प्रदूषण गंभीर स्तर पर है, जिससे अस्थमा मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। इससे बचाव के लिए सुबह और रात में बाहर निकलने से बचें तथा बाहर जाते समय N95 मास्क अवश्य पहनें। इसके अलावा, मरीज इनहेलर हमेशा पास रखें, घर के खिड़की-दरवाजे बंद रखें और अंदर धुआं न होने दें।


दिवाली के बाद से दिल्ली की हवा बिगड़ गई है। इस दौरान दिल्ली में सांस लेने में काफी लोग दिक्कत हो रही है। Department of Environment के अनुसार, इस समय AQI 350 से ऊपर पहुंच चुका है। दरअसल, इस गंदी हवा का असर सीधा फेफड़ों पर पड़ रहा है, जिससे लोगों को सांस फूलने, आंखों में जलन और रुक-रुककर खांसी जैसी परेशानियां हो रही है। ऐसे में अस्थमा के मरीजों के लिए यह समय सबसे ज्यादा मुश्किल है। थोड़ी-सी लापरवाही से अटैक पड़ सकता है।

दिल्ली NCR का AQI हो गया है बहुत ज्यादा

ऐसे में अस्थमा के मरीज खुद को ठीक रखें-

बाहर न निकलें

बढ़ते हुए प्रदूषण के चलते बाहर कम निकलें। खासकर सुबह और रात के समय, जब धुंध सबसे अधिक हो। बाहर दौड़ना, साइकिल चलाना या तेज चलना और भी खतरनाक हो सकता है, क्योंकि तेज सांस लेने से अधिक जहरीली हवा अंदर आ जाती है। ऐसे में एक्सरसाइज बंद करने की जरुरत नहीं है। घर के अंदर ही एक्सरसाइज करें। वहीं, बाहर जाना जरुरी हो, तभी ही जाए। ज्यादा देर तक बाहर न रुकें।

N95 मास्क लगाएं

आमतौर पर कपड़े का मास्क या ढीला सर्जिकल मास्क बारीक धूल से नहीं बचा सकता है। धुंध ज्यादा होने पर N95 मास्क ही काम आएगा। असली और सर्टिफाइड N95 मास्क ही लें। मास्क नाक और मुंह को अच्छे से ढके, साइड से हवा ने घुसे। मास्क को सही तरीके से पहनें और बाहर रहने तक उतारे नहीं। अगर मास्क गंदा, फटा या सांस लेने में समस्या आ रही है, तो तुरंत बदल दें। लेकिन ध्यान रहे कि मास्क हर गैस से नहीं बचा सकता है। यदि आपको मास्क पहनने से सांस की तकलीफ हो रही है, तो डॉक्टर को जरुर दिखाएं।

घर की हवा को साफ रखें

घर में अंदर रहने से कुछ नहीं होने वाला, जब तक आपके में बारीक धूल खिड़की, दरवाजों से अंदर आ जाती है। इसलिए घर की हवा को साफ रखना काफी जरुरी है। जिस कमरे में सबसे ज्यादा रहते हैं, उधर आप  HEPA फिल्टर वाला एयर प्यूरीफायर लगाएं। कमरे के साइज के अनुसार ही प्यूरीफायर लें। जब बाहर AQI  खराब हो, तो खिड़की-दरवाजे बंद रखें।

इनहेलर हमेशा पास रखें

जिन लोगों को अस्थमा की दिक्कत है, उनके लिए इनहेलर काफी जरूरी है। अपना इनहेलर हमेशा अपने साथ रखें और समय पर इस्तेमाल करें। यदि आपकी सांस फूल रही, खांसी रूक रही है या सीने में जकड़न हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर लें। गौरतलब है कि प्रदूषण से पूरी तरह बचना मुश्किल है, लेकिन थोड़ी-सी सावधानी से अस्थमा के मरीज खुद को सेफ रखें।

घर के अंदर धुआं पैदा करने वाली चीजों से बचें

घर के अंदर सिगरेट बिल्कुल भी न पिएं। अगरबत्ती, मच्छर मारने वाली कॉइल बिना जरुरत के न जलाएं। पत्ते, कूड़ा, लकड़ी न जलाएं। खाना बनाते समय किचन में चिमनी या एग्जॉस्ट चलाएं। झाड़ू की जगह गीले पोछे से सफाई करें, ताकि धूल नहीं उडें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़