नारियल के छिलके फेंकने की गलती न करें, जानें इसके हैरान करने वाले Amazing Health Benefits

Coconut Husks
AI

बेकार समझे जाने वाले नारियल के छिलके एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो डायबिटीज, हार्ट डिजीज और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत दे सकते हैं। इन छिलकों का पाउडर या चाय बनाकर सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और गट हेल्थ भी सुधरती है।

नारियल का सेवन हम सभी करते हैं और इसको अलग-अलग तरीके से सेवन करते हैं। कई बार हम नारियल पानी पीते हैं, तो कभी कच्चा नारियल खाते हैं। यह हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन, क्या आप ने कभी नारियल के छिलकों का कभी इस्तेमाल किया है। नारियल के छिलको को बेकार समझकर फेंक देती हैं। दरअसल, नारियल के छिलके न्यूट्रिशन्स का पावर हाउस होते हैं। अगर आप इन्हें सही तरह से डाइट में शामिल करेंगी, तो इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। आइए आपको बताते नारियल के छिलके कैसे फायदेमंद है।

नारियल के छिलकों के सेहत के लिए फायदे

- नारियल के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और कई लाभदायक बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं। फेरुलिक और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे पॉलीफेनॉल से भरपूर नारियल के छिलके ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे डायबिटीज और हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। 

- हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि इनमें एंटीमाइक्रोबेयिल गुण होते हैं, जिसकी वजह से ये गट हेल्थ के लिए सेफ होता है। 

- नारियल के छिलकों में डाइटरी फाइबर पाए जाते है। यह बाउल मूवमेंट में सुधार करते हैं और कब्ज को दूर करते हैं। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कि कई फलों से अधिक है। 

- ये फ्री रेडिकल्स को बेअसर करके स्किन को हेल्दी बनाते हैं और एजिंग के साइन्स को कम करता है।

- यह मेटाबॉलिज्म के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इनमें ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को रेगुलेट करने वाले गुण पाए जाते हैं। ये लिपिड प्रोफाइल को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं। 

सूखे नारियल के छिलकों को डाइट में कैसे इस्तेमाल करें?

- सूखे नारियल को डाइट में हिस्सा बनाने के लिए आप छिलकों को ग्रांइड करके इनका पाउडर बनाएं। इस पाउडर को आप स्मूदीज या सब्जियों में डाल सकती हैं। इनकी चाय भी काफी फायदेमंद है। 

- आप चाहे तो इन छिलकों को अदरक के साथ उबालकर इसकी चाय बनाएं। इससे आपका शरीर डिटॉक्स होगा और वजन भी कम होगा।

- इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इन्हें स्किन पर स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

- नारियल के छिलके इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और लिवर हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इनका ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। प्रेग्नेंसी में इनका इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़