रोजाना 1 महीने तक अंजीर का भिगोकर खाने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, हार्ट रखता है हेल्दी

अंजीर कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। विटामिन, मिनरल्स और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह पाचन दुरुस्त करता है और बॉडी हेल्दी रहती है।
ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से सेहत बढ़िया रहती है। अंजीर एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जिसका सेवन गर्मी और सर्दी हर मौसम में किया जा सकता है। फिग्स पेड़ का फल शहतूत परिवार का हिस्सा है। ताजा अंजीर खाने में सॉफ्ट और कुरकुरा स्वाद देते हैं। ज्यादातर लोग अंजीर सूखा ही सेवन करते हैं लेकिन इसे आपको भिगोकर ही सेवन करना चाहिए। अंजीर में कई मुख्य पोषक तत्व होते हैं। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, तांबा, अंजीर में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, तांबा, विटामिन ए और विटामिन एल जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो शरीर को हेल्दी रखता है। भिगोकर अंजीर के सेवन करने से बॉडी को मिलते ये फायदे।
कब्ज में राहत
अगर आप रोजाना पानी में भिगोकर अंदीर का सेवन करते हैं तो कब्ज से राहत मिलती है। इसका सेवन करने से आंतों को पोषण मिलता है। क्योंकि इसमें घुलनशील फाइहर से भरपूर अंजीर पेट को साफ करता है और बॉडी को हेल्दी रखता है। आंतों की सेहत को दुरुस्त करने में अंजीर बेहद फायदेमंद होता है। कब्ज से राहत पाने के लिए खाली पेट 2 से 3 सूखे अंजीर का सेवन करें।
वजन कंट्रोल रहता
अगर आप भी अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं, तो आप 2 या 3 सूखे अंजीर का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। अंजीर खाने से वेट कंट्रोल रहता है। वहीं, आप अंजीर का सेवन दो भोजन के बीच लंबा अंतराल रखने में मदद कर सकता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता
गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण कई लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जिस वजह से शरीर में पोटैशियम का लेवल अनियंत्रित हो जाता है। ऐसे में अंजीर का सेवन करना बेहद लाभकारी होता है। क्योंकि इसमें पोटैशियम की मात्रा अच्छी होती है।
दिल का रखता हैं ख्याल
अंजीर में भरपूर मात्रा में फाइबर और पोटैशियम पाया जाता है, यह अतिरिक्त वसा और हार्ट में पड़ने वाले प्रेशर को कम करता है। इसलिए आपको रोजाना भिगोकर 2-4 अंजीर का सेवन करना हैं। यह ट्राइग्लिसराइड्स और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जो दिल को स्वस्थ रखता है।
प्रेग्नेंसी में अंजीर का सेवन
अंजीर में फोलेट नामक का पोषक तत्व पाया जाता है, जो भ्रूण के विकास करने के साथ न्यूरल ट्यूब में आ रहे किसी भी प्रकार के दोष को कम करने में मदद करेगा। इसके साथ ही प्रेग्नेंसी के दौरान पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
रोजाना 1 महीने तक अंजीर का भिगोकर खाने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे
— Prabhasakshi (@prabhasakshi) July 15, 2024
ताजा अंजीर खाने में सॉफ्ट और कुरकुरा स्वाद देते हैं। ज्यादातर लोग अंजीर सूखा ही सेवन करते हैं लेकिन इसे आपको भिगोकर ही सेवन करना चाहिए। अंजीर में कई मुख्य पोषक तत्व होते हैं। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम,… pic.twitter.com/WgHeFp5pMv
अन्य न्यूज़















