Health Alert: टॉयलेट हाइजीन में लापरवाही दे सकती है गंभीर Skin Infection, एक्सपर्ट्स से जानें बचाव

खराब टॉयलेट हाइजीन त्वचा के लिए गंभीर खतरा बन सकती है, जिससे दाद और टीनिया क्रूरिस जैसे फंगल इंफेक्शन का जोखिम बढ़ जाता है। वॉशरूम की नमी और गंदगी के कारण प्राइवेट एरिया में खुजली, जलन और स्किन एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
यदि आप टॉयलेट की साफ-सफाई और हाइजीन का ठीक से ध्यान नहीं रखती हैं, तो इसका असर सीधे आपकी सेहत पर पड़ सकता है। इसके अलावा, लापरवाही के कारण त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याएं भी होने की संभावना बढ़ जाती है। गंदे वॉशरूम का इस्तेमाल या टॉयलेट जाने के बाद हाथ न धोना सहित कई चीजें खराब टॉयलेट हाइजीन में आती है। टॉयलेट हाइजीन का मतलब क्या होता है, खराब टॉयलेट साफ-सफाई की वजह से त्वचा से जुड़ी समस्याएं कैसे हो सकती हैं और इन परेशानियों से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इन सभी बातों के बारे में आपको इस लेख में बताएंगे।
टॉयलेट हाइजीन क्या होती है?
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक खराब टॉयलेट हाइजीन सिर्फ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल हेल्थ खराब करती है, इसके साथ ही कई तरह के स्किन इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। स्किन हमारे शरीर को बाहरी गंदगी से बचाने में एक रक्षा कवच के तौर पर काम करती है। जब हाइजीन सही नहीं होता है, तो कई तरह के बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन हमारी स्किन को घेर लेते हैं। खराब टॉयलेट हाइजीन का सीधा मतलब है कि आप वॉशरूम जाने के बाद अपने हाथ सही से नहीं धो रही हैं या गंदी टॉयलेट सीट का इस्तेमाल कर रही हैं। इसके साथ ही अपना टॉवेल खराब कर सकती हैं।
खराब टॉयलेट हाइजीन के कारण हो सकती हैं स्किन से जुड़ी ये 5 दिक्कतें
- टॉयलेट का वातावरण अक्सर गर्म और नमी से भरा होता है, जो फंगस के बढ़ने के लिए अनुकूल माना जाता है। यदि ऐसे में साफ-सफाई का सही ध्यान न रखा जाए, तो टीनिया क्रूरिस (जांघों में होने वाली खुजली) या दाद जैसे फंगल संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर कमर और जांघों के अंदरूनी हिस्सों में इस तरह की समस्या ज्यादा देखने को मिल सकती है।
- यदि आप खराब क्लीनिंग एजेंट का इस्तेमाल करती हैं, टॉयलेट पेपर की क्वालिटी खराब है या आप बार-बार कीटाणुनाशकों के संपर्क में आते हैं, तो स्किन में एलर्जी या जलन हो सकती है। इससे प्राइवेट एरिया के आसपास लालिमा, खुजली और जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
- ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी), जो मस्से होने का कारण बनता है, गंदे टॉयलेट या गंदे पर्सनल आइटम्स के संपर्क में आने से फैल सकता है। हालांकि, यदि सही तरीके से साफ-सफाई और हाइजीन का पालन किया जाए, तो इस संक्रमण के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
- गंदे टॉयलेट का इस्तेमाल करने या हाथ न धोने के कारण स्किन इरिटेशन और खुजली हो सकती है। स्किन इंफेक्शन आसानी से परिवार के एक सदस्य से दूसरे सदस्य में फैल सकता है।
अन्य न्यूज़















