भरपूर मजा लेना चाहते हैं तो इस समय करें SEX, मिलेगा चरमसुख

sex
एकता । Dec 23 2021 3:49PM

मॉर्निंग सेक्स करने के अपने कई फायदे हैं। सुबह सेक्स करने से आपके दिन की शुरुआत हल्के वर्कआउट से होती है जो गुड हार्मोन रिलीज करने में मदद करता है इससे आप पूरा दिन अच्छा फील करते हैं।

सेक्स के बारे में बात करने से बेशक हर कोई कतराता हो पर इससे जुड़े बहुत से ऐसे सवाल जो हर किसी के मन में आते हैं। इन्हीं में से एक सवाल है कि सेक्स करने का सबसे अच्छा समय कब होता है? प्रमाणित सेक्स थेरेपिस्ट टैमी नेल्सन, पीएच.डी., mbg वेबसाइट को बताती हैं कि हर किसी व्यक्ति की प्राथमिकता के अनुसार सेक्स करने का अपना अलग समय होता है। लेकिन दिन के किसी भी समय सेक्स करने के अपने फायदे होते हैं। तो चलिए आज हम आपको सुबह, दोपहर और रात में सेक्स करने के फायदों के बारे में बताते हैं-

इसे भी पढ़ें: हमेशा करता है सेक्स करने का मन तो आपको है यह बड़ी बीमारी

मॉर्निंग सेक्स के फायदे-

मॉर्निंग सेक्स करने के अपने कई फायदे हैं। सुबह सेक्स करने से आपके दिन की शुरुआत हल्के वर्कआउट से होती है जो गुड हार्मोन रिलीज करने में मदद करता है इससे आप पूरा दिन अच्छा फील करते हैं। नेल्सन कहती हैं कि सुबह के समय एक आदमी के शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर स्वाभाविक रूप से ज्यादा होता है, यही वजह है कि पुरुषों में मॉर्निंग इरेक्शन होता है। और जल्दी उठने वालों के लिए, यह दिन की शुरुआत करने का एक शानदार तरीका है।

प्रमाणित सेक्स कोच गिगी एंगल कहती हैं कि सुबह का सेक्स बाकी समय के मुकाबले ज्यादा आनंददायक हो सकता है क्योंकि इस समय शरीर काफी रिलेक्स रहता है। गिगी आगे कहती हैं कि सुबह के समय पेल्विक फ्लोर रिलेक्स रहता है, हार्ट रेट कम रहता है, जो सेक्स के समय अधिक आनंद महसूस करवाने में मदद करते हैं। यह हर किसी के लिए नहीं है, लेकिन अगर आप इसके बारे में उत्सुक हैं तो यह कोशिश करने लायक है। एंगल के अनुसार, सुबह के सेक्स के कुछ नुकसान भी हैं। वह बताती है कि जब आपका शरीर आराम कर रहा होता है तो कई बार सेक्स करते समय क्लाइमैक्स को महसूस नहीं कर पाता है।

इसे भी पढ़ें: नियमित सेक्स करने से बढ़ेगी इम्युनिटी पावर! रिसर्च में सामने आए चौंका देने वाले तथ्य

दोपहर के सेक्स के फायदे-

नेल्सन कहती हैं कि बहुत से लोग सेक्स करने से पहले उठना, नहाना और अपने दाँत ब्रश करना पसंद करते हैं, और तब तक सुबह सेक्स करने का समय निकल जाता है। वहीं कुछ लोगों के लिए सुबह का सेक्स उन्हें पूरे दिन थका हुआ महसूस करा सकता है। सेक्स थेरेपिस्ट की मानें तो पूरे समय बिजी रहकर दिन के अंत में बहुत से लोग सेक्स नहीं करना चाहते हैं। रात में सेक्स करने के बारे में लोग जितना सोचते हैं, उससे कम ही रात में सेक्स करते हैं।

सेक्स थेरेपिस्ट के अनुसार दोपहर का सेक्स सुबह और रात के सेक्स की तुलना में एक अच्छा ऑप्शन है। नेल्सन कहती है कि जब आप दोनों आराम कर रहे हों और बिना थके ब्रेक ले सकें यह समय सेक्स करने के लिए सबसे अच्छा समय होगा।

रात में सेक्स करने के फायदे-

एंगल कहती है कि एक बिजी दिन के अंत में सेक्स करने से गुड हॉर्मोन्स रिलीज होते हैं जो पूरे दिन के स्ट्रेस को दूर करने में मदद करते हैं। बेडटाइम सेक्स से आपके और आपके पार्टनर के बीच सकारात्मक भावना को बढ़ाने में मदद करता है। सेक्स को नियमित दिनचर्या में शामिल करने से आपको एक बुरे दिन के तनाव को कम करने में मदद मिलेगी। नियमित सेक्स आपके और आपके पार्टनर की जिंदगी को रोमांचक बना देगा।

नेल्सन कहती है कि सेक्स करने के लिए दिन का सबसे अच्छा समय वह है जब आप और आपका पार्टनर सेक्स करने के लिए सहमत होते हैं। हर किसी के लिए दिन का हर समय सेक्स करने के लिए अच्छा नहीं है, तो कोई समय सेक्स करने के बुरा भी नहीं है। आपके और आपके पार्टनर के लिए कौनसा समय सेक्स करने के लिए अच्छा है इसका पता लगाने से आप दोनों के फिजिकल रिलेशनशिप को मजबूती मिलेगी।

- एकता

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़