Monsoon Health Tips: बारिश के दौरान पुदीना खाना हेल्थ के लिए सही है या गलत?

Monsoon Health Tips
Unsplash

पुदीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी फंगल गुण मौजूद है। इसके खाने से कई फायदे मिलते हैं। इसमें कई प्रकार के औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह डिटॉक्स के रुप में भी काफी फायदेमंद होता है।

पुदीना हेल्थ के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है। पुदीने की पत्तियों की खुशबू, स्वाद और हेल्थ बेनेफिट्स के लिए जानी जाती है। इसके लोग चाटनी बना कर खाते हैं या फिर डिटॉक्स वाटर रुप में पीते हैं।  पुदीना एंटीऑक्सीडेंट और एलर्जेनिक गुणों से भरपूर होता है। दरअसल, इसमें कूलिंग एजेंट होते हैं जो पेट को ठंडक पहुंचाते हैं। बारिश के मौसम में हरी सब्जियों का सेवन करने से परहेज किया जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि बारिश में पुदीना खाना चाहिए या नहीं? आइए जानते हैं।

बरसात के मौसम में पुदीना खाना चाहिए या नहीं?

पुदीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी फंगल गुण मौजूद है। बरसात के मौसम में पाचन स्लो हो जाता है। इस कारण आप पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए आप पुदीना खा सकते हैं।

पेट को ठंडा रखता है

मानसून के दौरान उमस भरी गर्मी से हम सभी परेशान हो जाते हैं। अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो आप पुदीना का सेवन करें। पुदीना में कूलिंग एजेंट होते हैं जो पेट को ठंडक पहुंचाते हैं। इसके सेवन से पेट को काफी ठंडक मिलती है। पुदीना के सेवन से पेट की गर्मी दूर होती है।

पाचन सुधारे

पुदीने के पत्तों में मेंथॉल के गुण होते हैं, जो गैस, सूजन और कब्ज जैसी बार-बार होने वाली पेट की समस्या ठीक करता है। पाचन को ठीक करने के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट के गुणों वाली पुदीने की पत्तियां खाएं। पुदीना का सेवन करने से गैस और अपच दूर होती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

शरीर की रोगों लड़ने में पुदीना कारगर साबित होगी। शरीर की क्षमता को मजबूत करने के लिए पुदीने के पत्तों का सेवन करना चाहिए। इनमें विटामिन सी के गुण होते हैं, जो आपको मौसमी रोगों से बचाव करते हैं।

खाने से पहले बरतें सावधानियां

ध्यान रहे है कि पुदीने के पत्तियों का सेवन करने से पहले इन्हे अच्छे से साफ कर लें। आप चाहें तो कुछ देर इन्हें गुनगुने पानी में डुबोकर रख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़