पीरियड्स में पत्नी को कुछ इस तरह करें सपोर्ट, नहीं होगी उसे कोई परेशानी

couple
मिताली जैन । Aug 4 2020 9:12PM

माहवारी का समय यकीनन महिला के लिए एक कठिन समय होता है, इसलिए उसकी शारीरिक व मनोस्थित किो बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें और ना ही उसका मजाक उड़ाएं। ऐसा करके आप उसे मानसिक रूप से और भी ज्यादा परेशान कर रहे हैं।

माहवारी के वो दिन किसी भी महिला के लिए काफी कष्टकारी होते हैं। यकीनन यह किसी भी महिला के शरीर की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। लेकिन इन दिनों में महिला को काफी दर्द होता है, कुछ महिलाएं दर्द के कारण काफी चिड़चिड़ी भी हो जाती हैं। तो कुछ महिलाओं को काफी कमजोरी का अहसास होता है और उनका किसी काम में मन भी नहीं लगता। ऐसे में महिला को जरूरत होती है एक सपोर्ट की, जो वह अपने जीवनसाथी में ढूंढती हैं। यकीनन एक पुरूष शायद महिला के उस दर्द को नहीं समझ सकता, लेकिन फिर भी वह अपनी तरह से उसकी मदद कर सकता है। तो चलिए जानते हैं पीरियड्स में पति कैसे कर सकते हैं पत्नी का सपोर्ट−

इसे भी पढ़ें: इन छोटे−छोटे टिप्स की मदद से पीरियड्स के दौरान हाईजीन का रखें ख्याल

समझें उसकी स्थिति

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि माहवारी का समय यकीनन महिला के लिए एक कठिन समय होता है, इसलिए उसकी शारीरिक व मनोस्थिति को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें और ना ही उसका मजाक उड़ाएं। ऐसा करके आप उसे मानसिक रूप से और भी ज्यादा परेशान कर रहे हैं। इसलिए सबसे पहले उसकी स्थिति को समझने का प्रयास करें। जब आप उसके दर्द को समझ पाएंगे, तभी उसकी मदद कर पाएंगे।

जानिए उसका माहवारी चक्र

स्त्री रोग विशेषज्ञ कहती हैं कि अगर एक पति अपनी पत्नी की मदद करना चाहता है तो यह जरूरी है कि पहले वह उसके माहवारी चक्र के बारे में जाने। उसके चक्र को जानने के बाद पुरूष महिला के बदलते मूड और शारीरिक परेशानियों के बारे में अधिक जागरूक हो सकते हैं। अमूमन देखने में आता है कि महिलाएं अपने पति से भी इस बारे में खुलकर बात नहीं करतीं, लेकिन जब पुरूष को इस बारे में पहले ही पता होगा तो वे यकीनन अपनी पत्नी की मदद कर पाएंगे।

करें मदद

चूंकि इस दौरान महिला को काफी दर्द व तकलीफ होती है और उसके लिए अपनी दिनचर्या से जुड़े काम करना भी मुश्किल लगता है। ऐसे में अगर पुरूष स्त्री की मदद करना चाहते हैं तो आप उनके घर से जुड़े व अन्य कामों में मदद कर सकते हैं। इससे महिला को अधिक समय आराम करने का मौका मिलता है, साथ ही उसका मूड भी अच्छा होता है।

इसे भी पढ़ें: जानिए क्या होती है माहवारी, इस दौरान किन बातों का रखना होता ध्यान

ताकि दर्द से मिले राहत

अगर पति अपनी पत्नी को माहवारी के दिनों में आराम देना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें कुछ ऐसी कोशिश करनी चाहिए कि उन्हें दर्द से आराम मिल सके। मसलन, आप अपनी पत्नी को कुछ दर्द निवारक दवाई दे सकते हैं या फिर थोड़ी मालिश और गर्म पानी की बोतल से सिकाई करने पर भी उन्हें आराम मिल सकता है। 

मिताली जैन

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़