Salad For Weight Loss: Weight Loss का अचूक फॉर्मूला, Diet में शामिल करें ये 2 Salad, तेजी से घटेगा Belly Fat

Salad For Weight Loss
Creative Common License

अगर आप भी खा-पीकर वेट कम करना चाहते हैं, तो आप इन टेस्टी सलाद रेसिपी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ऐसे में आप वेट लॉस के लिए इन टेस्टी सलाद रेसिपी को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

आज के समय में मोटापा एक गंभीर समस्या है। वेट कम करना कोई एक दिन का काम नहीं है। वजन कम करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत पड़ती है, क्योंकि डाइटिंग से लेकर एक्सरसाइज तक यह इतना भी आसान नहीं होता है, जितना कि लगता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि आपको वेट कम करने के लिए खाना-पीना छोड़ने की जरूरत है।

ऐसा करने से आप कमजोरी और बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी खा-पीकर वेट कम करना चाहते हैं, तो आप इन टेस्टी सलाद रेसिपी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ऐसे में आप वेट लॉस के लिए इन टेस्टी सलाद रेसिपी को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: खराब Lifestyle ने बिगाड़ा Digestion? ये 2 योगासन हैं रामबाण, 10 मिनट में पाएं Good Health

मोटापा कम करने के लिए सलाद

सफेद चने का सलाद सामग्री

पके हुए छोले 

कटा हुआ टमाटर

कटा हुआ प्याज

नींबू का रस

नमक और काली मिर्च

ऐसे बनाएं

इन सभी चीजों को एक साथ किसी बड़े बर्तन में मिला लें और फिर सर्व करें। बता दें कि चना सलाद न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है।

फायदे

चने में कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत पाया जाता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और इससे पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं। यह सलाद आंतों की सेहत में सुधार करता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

चुकंदर का सलाद सामग्री

कद्दूकस किया हुआ चुकंदर

कटा हुआ प्याज 

लो फैट दही 

नमक  स्वादानुसार

काली मिर्च

ऐसे बनाएं

चुकंदर का सलाद बनाना काफी आसान है और इन सभी चीजों को एक बड़े बर्तन में डालकर एक साथ मिलाएं और फिर सर्व करें।

फायदे

लाल-लाल चुकंदर सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। चुकंदर एक कम कैलोरी वाली सब्जी है, जो बीपी को कंट्रोल रखने में मदद करती है। चुकंदर से बने सलाद का सेवन कर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़