Ramadan Diet: ईद तक दिखना है फिट? Health Expert का ये सीक्रेट प्लान घटाएगा 5 किलो वजन

Ramadan Diet
AI

रमजान में 5 किलो वजन घटाने के लिए खास डाइट प्लान अपनाएं, जिसमें प्रोटीन युक्त सहरी, हल्के इफ्तार और संतुलित डिनर के विकल्प बताए गए हैं। यह प्लान ओवरईटिंग से बचाकर और बॉडी को हाइड्रेटेड रखकर बिना जिम जाए जिद्दी चर्बी कम करने में मदद करता है।

इस्लाम में रमजान का महीना बेहद ही पवित्र माना जाता है। यह समय अल्लाह की इबादत और आत्मचिंतन का माना जाता है, हालांकि यह अवधि हेल्थ के नजरिए से शरीर को डिटॉक्स करने और जिद्दी चर्बी से छुटकारा पाने का भी सबसे अच्छा मौका है। कई बार होता है कि लोग शिकायत करते हैं कि रोजे रखने के बाद भी वजन बढ़ जाता है, जिसका कारण इफ्तार में होने वाली ओवरईटिंग है, हालांकि इस बार बिल्कुल ऐसा नहीं होगा। 

हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया है सबसे बेहतरीन प्लान बता रही हैं, जो आपको घर बैठे बिना जिम जाए फिट बनाने में मदद करेगा। आइए आपको बताते हैं यह सीक्रेट बताते हैं जिससे आप ईद तक खुद को एक नए अवतार देख पाएंगे। अगर आप 1 महीने में 5 किलों को वजन कम करना चाहती हैं, तो इस डाइट प्लान को जरुर फॉलो करें।

सहरी एनर्जी का पावर हाउस

आप सेहरी में ऐसी चीजें लें, जो आपको दिनभर प्यास न लगने दें और पेट भरा हुआ महसूस कराएं।

-सहरी में आप प्रोटीन रिच ऑमलेट बना सकते हैं, 2 अंडों में ढेर सारी सब्जियां डालकर कम तेल में पकाएं।

- मीडियम पराठा- इसको आप देसी घी या बहुत कम तेल में बनाएं, जिससे एनर्जी बनी रहे।

- लो-फैट दही- आप एक कटोरी दही जरुर लें, दही में प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में पाई जाती है और यह पाचन को दुरुस्त रखता है। 

 सावधानी से शुरुआत करें इफ्तार

गौरतलब है कि इफ्तार में अचानक हैवी खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है। 

- शुगर-फ्री चाट- ताजे फलों का सेवन जरुर करें, लेकिन इस पर चीनी का इस्तेमाल न करें।

- एयर-फ्राइड समोसा- यदि आपका चिकन खाने का मन है, तो आप 2-3 चिकन समोसे खा सकते हैं। लेकिन इन समोसे को डीप-फ्राई न होने दें। एयर-फ्रायर या कम तेल का इस्तेमाल करें।

- डिटॉक्स वॉटर- शरबत की जगह नींबू, पुदीना और खीरे वाला डिटॉक्स वॉटर पिएं। यह फैट बर्न करने में मदद करता है। 

- रोजाना 1 खजूर से रोजा खोलें, यह आपको इंस्टेंट एनर्जी देता है।

डिनर- हल्का और स्वादिष्ट

इफ्तार के कुछ घंटों बाद आप संतुलित आहार ले सकते हैं।

- ग्रिल्ड चिकन- सबसे बेहतर है कि आप ग्रिल्ड चिकन का सेवन करें, यह एक अच्छा विकल्प है।

- वेजी फ्राइड राइस- फ्राइड राइस में आप सब्जियों की मात्रा अधिक और चावल कम रखें। इसे बनाने में तेल का इस्तेमाल कम करें।

- चाय के शौकीन- यदि आप चाय के बिना नहीं रह सकते हैं, तो डिनर के बाद कम चीनी वाली एक छोटी प्याली चाय ले सकते हैं। 

वेट लॉस के 5 गोल्‍डन रूल्‍स

- इस बात का ध्यान रखे कि, इफ्तार से सेहरी के बीच पर्याप्‍त पानी पिएं, ताकि बॉडी हाइड्रेटेड रहे।

- रमजान के दौरान नो प्रोसेस्ड फूड जैसे कि पैकेट बंद चिप्स, बिस्कुट या बाहर के खाने से परहेज करें।

- पानी पीने का सही तरीका अपनाएं, इफ्तार के वक्त एकदम से बहुत सारा पानी न पिएं, बल्कि घूंट-घूंट कर पिएं।

- कम मीठा खाएं, इस दौरान मिठाई और तली-भुनी चीजों से परहेज करके ही आप वजन घटा सकती हैं।

- हल्की एक्टिविटी तरावीह की नमाज खुद में अच्‍छी एक्सरसाइज है। इसके अलावा 15 मिनट की सैर जरूर करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़