Kareena Kapoor रात में पैरों पर लगाती हैं Desi Ghee, अच्छी नींद और सेहत को मिलते हैं कई फायदे

कपिल शर्मा के शो में सैफ अली खान ने खुलासा किया कि करीना कपूर सोने से पहले पैरों में घी लगाती हैं। आयुर्वेद के मुताबिक तलवों की घी से मालिश करने पर अच्छी नींद आती है, त्वचा मुलायम बनती है और पाचन सुधरता है। हालांकि, खुले घाव या फंगल इन्फेक्शन होने पर इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए।
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपने पति एक्टर सैफ अली खान के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंची। इस दौरान सैफ अली खान ने बताया कि करीना सोने से पहले पैरों में घी लगाती है। गौरतलब है कि बेबो अपनी फिटनेस के लिए खास ध्यान रखती हैं। बतौर एक्टिंग में कमाल है करीना कपूर खान, इसके साथ ही उनकी फिटेनस एकदम बेमिसाल है। करीना ने कपिल के शो में यह भी कहा है कि इससे नींद अच्छी आती है। सोने से पहले पैरों के तलवों में घी लगाने से क्या होता है, आइए आपतो बताते हैं।
सोने से पहले पैरों पर घी लगाने के फायदे
पैर बनते हैं सॉफ्ट
अगर आप सोने से पहले पैरों में थोड़ा-सा घी लगाना एक पारंपरिक तरीका है, जो कि रुखे, खुरदरे तलवों और फटी एडियो को नमी देने में मदद करती हैं। घी में ऐसे फैट होते हैं जो त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है, जिससे नमी कम नहीं होती है और पैर मुलायम हो जाते हैं।
नींद बढ़िया आती है
पैरों सोने से पहले हल्का घी लगाकर मालिश करने पर काफी आराम मिलता है। इससे नींद भी काफी बढ़िया आती है। अगर आपको नींद आने में मुश्किल होती है, तो रोजाना सोने से पहले कुछ देर तलवों पर घी जरुर लगाएं।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार
सोने से पहले तलवों पर हल्की मसाज जरुर करें। ऐसा करने से मांसपेशियों को दर्द, खिंचाव और थकान दूर होती है। जिन लोगों के पैरों में दर्द रहता है, वो लोग इस उपाय को रोज करें।
डाइजेशन में सुधार
आयुर्वेद के अनुसार, पैरों के तलवों पर घी लगाने से वात दोष कम होता है, डाइजेशन बेहतर होता है और पेट से संबंधित समस्याओं से आराम मिलता है।
क्या सभी को सोने से पहले लगाना चाहिए पैरों के तलवों पर घी?
बता दें कि, जिन स्वस्थ वयस्कों की त्वचा पर कोई घाव नहीं है, उनके लिए सीमित मात्रा में घी का इस्तेमाल करना ही ठीक है। लेकिन खुले घावों, फंगल इन्फेक्शन या जलन वाली त्वचा पर इसका इस्तेमाल न करें। यदि इसे लगाने से खुजली, लालिमा या रैशेज हों, तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें। वहीं, डायबिटीज वाले लोगों को अपने पैरों की देखभाल में अतिरिक्त सावधानी बरतें। यदि पैरों में लगातार ड्राईनेस या दरारे बनीं रहती है, तो डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
अन्य न्यूज़













