Health Tips: कब्ज से हैं परेशान, रात में भिगो दें ये 2 Superfoods, सुबह मिलेगा Instant Relief

कब्ज दूर करने में डाइट का अहम रोल है। फाइबर से भरपूर चीजें खाने से पेट साफ होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 2 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको पानी में भिगोकर खाली पेट खाने से सुबह आपका पेट झट से साफ हो जाएगा।
स्वस्थ रहने के लिए रोजाना पेट का खुलकर साफ होना जरूरी होता है। हम में से बहुत सारे लोग इस बात को नहीं जानते हैं कि अधिकतर बीमारियों की जड़ पेट साफ न होना होती है। जब हमारी पेट सही से साफ नहीं होता है, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। इससे शरीर में कई तरह की बीमारियां पनपने लगती हैं। पेट में भारीपन, कब्ज होने पर भूख न लगना, गैस, चिड़चिड़ापन और एसिडिटी बनी रहती है। डाइट में पानी और फाइबर की कमी, नींद न पूरी होना, फिजिकल एक्टिविटी कम होना, हार्मोनल बदलाव और तनाव की वजह से पेट सही से साफ नहीं होता है।
कब्ज के कारण त्वचा से जुड़ी दिक्कतें भी होने लगती है। वहीं कई बार दिन भर थकान बनी रहती है। कब्ज दूर करने में डाइट का अहम रोल है। फाइबर से भरपूर चीजें खाने से पेट साफ होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 2 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको पानी में भिगोकर खाली पेट खाने से सुबह आपका पेट झट से साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Depression Symptoms: Depression के ये Warning Signs ना करें इग्नोर, आपकी Mental Health के लिए हो सकते हैं खतरनाक
खाएं भीगे हुए मुनक्के और अंजीर
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक कब्ज दूर करना का एक रामबाण नुस्खा है। रातभर 4 मुनक्के और 1 अंजीर को रात भर के लिए पानी में भिगो दें। फिर इसको खाली पेट खाएं और पानी को पी लें। इसका सेवन करने से पेट आसानी से साफ हो जाएगा।
भीगे हुए मुनक्के और अंजीर का सेवन करने से न सिर्फ पेट साफ होता है। बल्कि डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होती है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में ताकत भी बनी रहती है।
यह बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाने का काम करता है। अगर आप खाली पेट इन दोनों चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे मल मुलायम होता है और आसानी से बाहर निकल जाता है। यह आंतों की सफाई करता है। एक्सपर्ट की मानें, तो मुनक्का और अंजीर खाने से न सिर्फ डाइजेशन बेहतर होता है, बल्कि इससे खून की कमी भी दूर होती है और कमजोरी नहीं महसूस होती है।
अंजीर और मुनक्का खाने से हड्डियां मजबूत होती है। यह दोनों चीजें महिलाओं की पीरियड्स से जुड़ी दिक्कते दूर करती हैं। इसमें विटामिन्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें अगर आप सौंठ पाउडर और खजूर भी डालेंगी, तो शरीर में ताकत बनी रहेगी। वहीं इससे सर्दियों में कई बीमारियों से बचाव होगा।
रात को पानी में भीगे हुए अंजीर और मुनक्के खाने से सुबह खुलकर पेट साफ हो जाएगा। जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या परेशान करती है और कब्ज बनी रहती है। तो उनको इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
अन्य न्यूज़














