Low Blood Pressure के मरीजों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है ये एक्सरसाइज

exercise
Pixabay

जिन लोगों लो ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उनको यह एक्सरसाइज जरुर करनी चाहिए। एक्सरसाइज करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही कई बीमारियां दूर होती है। अगर आप रोजाना ये एक्सरसाइज करते हैं, तो आप लो ब्लड प्रेशर को आसानी से मैनेज होता है।

स्वस्थ शरीर किसी खजाने से कम नहीं होता है। रोजाना एक्सरसाइज करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। गौरतलब है कि एक्सरसाइज से खुद को एक्टिव रखना काफी महज एक तरीका नहीं है, बल्कि यह आपको कई तरह की बीमारियों से निपटने में भी मदद करता है। यदि किसी को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है तो यह हो सकता है कि आपको अक्सर चक्कर आना या थकान महसूस होता है। ऐसे में आप एक्सरसाइज करने से बचते हैं, जबकि इससे आपको वास्तव में फायदा मिल सकता है। जब आप एक्सरसाइज करते हैं, तो आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और इसके साथ ही आप खुद को अधिक एनर्जेटिक व एक्टिव फील करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि किन एक्सरसाइज को अपने रुटीन में फॉलों करें, जिससे लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

लेग रेज

रोजाना आप रेज एक्सरसाइज का अभ्यास करते हैं, तो आपको काफी लाभ प्राप्त होगा। जब आप लेटकर अपने पैरों को ऊपर उठाते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता और इससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। यह आपकी कोर मसल्स को भी एक्टिव करता है, जिससे आपका ओवर ऑल ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। 

साइकिलिंग 

आजकल ज्यादातर लोगों में ब्लड प्रेशर की शिकायत बनीं रहती है। ऐसे में साइकिलिंग करना भी काफी अच्छा माना जाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है। साइकिलिंग करने से आपका स्टेमिना बूस्ट होता है और इससे ब्लड प्रेशर को स्टेबल करने में मदद मिलती है। 

वॉल पुश-अप्स

जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है। उनको वॉल पुश-अप्स जरुर करना चाहिए। वॉल पुश-अप्स एक लो इंपैक्ट वर्कआउट है, जो आपकी अपर बॉडी स्ट्रेंथ का ध्यान रखता है और इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी इंप्रवू होता है। 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़