Parenting Mistakes: बच्चों के जिद्दी स्वभाव के पीछे हैं पेरेंट्स की ये 4 गलतियां, Future पर पड़ता है गहरा असर

बच्चों की हर बेतुकी मांग को पूरा करना, दूसरों से तुलना करना, बात-बात पर चिल्लाना जैसी चीजें शामिल हैं। ऐसे में हम आपको 4 ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बच्चे के स्वभाव को बिगाड़ सकती हैं।
हर माता-पिता की यह चाहत होती है कि वह अपने बच्चे को अच्छी से अच्छी परवरिश दें। लेकिन कई बार वह बच्चे को लाड़-प्यार में इतना सिर पर चढ़ा लेते हैं कि वह माता-पिता की बात को हल्के में लेते हैं। वहीं इसके अलावा की गई छोटी-छोटी बातें गलतियां बच्चे के व्यवहार को गुस्सैल और जिद्दी बना देते हैं। बच्चों की हर बेतुकी मांग को पूरा करना, दूसरों से तुलना करना, बात-बात पर चिल्लाना जैसी चीजें शामिल हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 4 ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बच्चे के स्वभाव को बिगाड़ सकती हैं।
अनुशासन की कमी
जब पेरेंट्स बच्चों को न तो सही नियम सिखाते हैं और न ही रोक-टोक करते हैं। वहीं हद से ज्यादा लाड-प्यार देते हैं, तो बच्चे समझ नहीं पाते हैं कि क्या सही है और क्या गलत। वहीं दूसरी ओर बच्चे की हर बात में कमी निकाली जाए या फिर उन पर दबाव बनाया जाए, तो उनको ऐसा लगता है कि कोई उनकी बात को सुन नहीं रहा है। ऐसे में माहौल में अपनी बात को मनवाने के लिए और खुद को बचाने के लिए बच्चे गुस्सैल और जिद्दी बनते हैं।
इसे भी पढ़ें: Health Tips: Diabetes ही नहीं Heart और Kidney डिजीज का संकेत है Nocturia, रात में बार-बार पेशाब आने को न करें इग्नोर
लड़ाई-झगड़े का माहौल
घर का तनावपूर्ण माहौल बच्चे के भावनात्मक और मानसिक विकास को रोकता है। जब बच्चों को सही दिशा और प्यार की जगह सिर्फ डांट और गुस्सा मिलता है। तो उनका सेल्फ-कॉन्फिडेंस डगमगा जाता है। वह अपनी फीलिंग्स को सही तरीके से व्यक्त नहीं कर पाते हैं। फिर यह आदत धीरे-धीरे उनके स्वभाव का हिस्सा बन जाती है। वह छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ने लगते हैं।
बचपन के बर्ताव का बड़े होने पर भी दिखता है असर
बचपन की आदतें उम्र के साथ खत्म नहीं होती हैं बल्कि बड़े होने पर वह व्यक्ति के स्वभाव का हिस्सा बन जाती है। ऐसे माहौल में पले-बढ़े बच्चे बड़े होकर अपनी छोटी-छोटी परेशानियों या फिर तनान को झेल नहीं पाते हैं। वह हर बात पर अपना बचाव करने लगते हैं और दूसरों के साथ दिल से जुड़ने में उनको समस्या आती है। बचपन का गुस्सा बड़े होने पर अविश्वास करने या फिर दूरी बनाने की आदत में बदल जाता है।
भविष्य के लिए बेहतर है अनुशासन
पेरेंट्स जिस तरह से बच्चे को संस्कार और अनुशासन सिखाते हैं, वह उनके भविष्य को आकार देता है। बच्चों से गुस्से की जगह बातचीत के जरिए अपनी समस्याओं को हल करना सिखाना जरूरी होता है। इसके लिए माता-पिता को खुद भी शांत रहना होगा। आपका अच्छा व्यवहार बच्चों के सामने सही मिशाल पेश करेगा। जब घर में समझदारी, प्यार और सही नियम होंगे, तो बच्चे भी आगे चलकर समझदार और मानसिक रूप से मजबूत बन जाएंगे।
अन्य न्यूज़













