Health Tips: Belly Fat से हैं परेशान? सुबह खाली पेट पिएं ये Magic Drink, हफ्तेभर में दिखेगा असर

जो लोग प्राकृतिक तरीकों से अच्छी सेहत पाना चाहते हैं, उनको इस ड्रिंक का सेवन करना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस ड्रिंक को बनाने, सही तरीके से सेवन करने और फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
बैली फैट न सिर्फ खूबसूरती को खराब करती है, बल्कि कई तरह की बीमारियों भी होती हैं। ऐसे में महिलाएं बैली फैट को कम करने के लिए आसान और नेचुरल उपायों की तलाश में रहती हैं। इसको ध्यान में रखते हुए आज हम आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि सब्जा सीड्स से बना है। अगर सही मात्रा और सही तरीके से इसका सेवन किया जाता है, तो वेट लॉस, डाइजेशन को सुधारने और पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। जो लोग प्राकृतिक तरीकों से अच्छी सेहत पाना चाहते हैं, उनको इस ड्रिंक का सेवन करना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस ड्रिंक को बनाने, सही तरीके से सेवन करने और फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सामग्री
सब्जा सीड्स- 1 चम्मच (लगभग 5 ग्राम)
नींबू का रस- 1 चम्मच
पानी- 1 गिलास (200-250 मिली)
शहद- 1/2 चम्मच (ऑप्शनल)
इसे भी पढ़ें: Periods में 2 दिन से भी कम होती है Bleeding? इस Magical Tea से सुधरेगा Flow
ऐसे बनाएं ड्रिंक
इस ड्रिंक को बनाने के लिए 1 चम्मच सब्जा सीड्स ले लें।
फिर आधा कप पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें।
जब यह फूलकर जेल जैसी परत बना लेंगे तो इसमें नींबू का रस, शहद और पानी मिलाएं।
इसको अच्छे से मिक्स करें और फौरन पी लें।
जानिए ड्रिंक पीने का सही समय
अगर आप भी बैली फैट कम करना चाहती हैं, तो आपको इस ड्रिंक का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए। अगर आप ओवरइटिंग को कंट्रोल करना चाहती हैं, तो इसको खाने से 30 मिनट पहले ले सकती हैं।
बैली फैट कैसे कम करती है ये ड्रिंक
सब्जा में हाई फाइबर भरपूर होता है, जब यह पानी सोखकर फूलता है, जिससे पेट भरा-भरा रहता है।
इससे भूख जल्दी नहीं लगती है और क्रेविंग भी कम होती है।
इस ड्रिंक का सेवन करने से ब्लड शुगर अचानक से नहीं बढ़ता है और साथ ही फैट स्टोर भी कम होता है।
यह ड्रिंक बॉडी की सूजन और गर्मी को कम करता है।
इसमें कैलोरी इनटेक कम होता है और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है।
क्या हैं ड्रिंक के फायदे
इस ड्रिंक के सेवन से पेट की चर्बी कम होती है।
इससे पाचन बेहतर होने के साथ ब्लोटिंग कम होती है।
इस ड्रिंक के सेवन से भूख और इमोशनल ईटिंग भी कंट्रोल में रहती है।
बॉडी डिटॉक्स में भी सपोर्ट करता है।
यह ड्रिंक शरीर को ठंडा और हाइड्रेटड रहता है।
यह ड्रिंक स्किन में भी निखार लाता है।
जानिए ड्रिंक गलत तरीके से लेने के नुकसान
ज्यादा लेने से गैस, भारीपन या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
सूखे बीज का सेवन करने से इसके गले में फंसने का खतरा होता है।
इस ड्रिंक के ओवरयूज से पोषक तत्वों का अवशोषण धीमा हो सकता है।
बरते ये सावधानी
लो BP या डाइजेशन से जुड़ी गंभीर समस्या से परेशान लोगों को इस ड्रिंक को पीने से बचना चाहिए। वहीं प्रेग्नेंसी में बिना डॉक्टर की सलाह नहीं लेना चाहिए।
अन्य न्यूज़














