World Diabetes Day 2026: भारत में हर 5वें व्यक्ति को हाई Blood Sugar, डॉक्टरों ने दी जांच की सलाह

Diabetes
unsplash

भारत में हर पांच में से एक व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित है, जो हार्मोन संतुलन और फर्टिलिटी को भी प्रभावित करती है। डॉक्टरों के अनुसार वजन से ज्यादा कमर का नाप इसके खतरे को जल्दी पकड़ने में मददगार है। सिर्फ दवाओं के बजाय संतुलित आहार, व्यायाम और अच्छी नींद जैसी आदतें ही शुगर को नियंत्रित रख सकती हैं।

हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। भारत में अब हर पांच में से एक महिला और हर पांच में से एक पुरुष को ब्लड शुगर हाई रहता है या फिर वे डायबिटीज की दवा ले रहे हैं। वैसे यह आंकड़ा डराने वाला है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि इससे घबराने की कोई जरुत नहीं है, इसको जितनी जल्दी पकड़ लें।

भारत में कैसे बढ़ रहा है डायबिटीज

डायबिटीज की सबसे बड़ी समस्या यह है कि ये सालों तक चुपचाप शरीर के अंदर चलती है। अगर इसके लक्षण दिखने लगें, तो नुकसान होने लगता है। आजकल डॉक्टर लक्षणों का इंतजार करने की जगह, रुटीन जांच और कमर के नाप में जोर दे रहे हैं।

कमर का नाप क्यों है सबसे आसान टेस्ट?

अक्सर लोग यह सोचते हैं कि वजन ठीक है, तो शुगर ठीक रहेगी, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा नहीं है। वजन से ज्यादा जरुरी कमर का नाप है, क्योंकि कमर के आसपास जमी चर्बी ही इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ाती है। कमर पर टेप लगाना एक मिनट का काम है, हालांकि, ये बता देता है कि अंदर शुगर का रिस्क कितना है। जब डॉक्टर वजन के साथ-साथ कमर का नाप देखने पर जोर दें, तो बीमारी को शुरुआत में पकड़ा जा सकता है।

शुगर और हार्मोन का कनेक्शन

वैसे शुगर का असर सिर्फ खून तक नहीं रहता है, ये हार्मोन को भी बिगड़ सकती हैं। जब इंसुलिन ठीक से काम नहीं करता है, तो पूरे शरीर का हार्मोन सिस्टम बिगड़ जाता है। इसी कारण से पुरुषों में टेस्टोस्टोरने कम होता है। वहीं, महिलाओं में पीरियड्स और ओव्यूलेशन बिगड़ जाता है। इसलिए डॉक्टर अब शुगर को सिर्फ मीठे से संबंधित बीमारी नहीं, बल्कि हार्मोन और मेटाबॉलिज्म की बीमारी मान रहे हैं।

फर्टिलिटी पर भी असर

इसका असर फर्टिलिटी पर भी देखनो को मिल रहा है। जहां मेटाबॉलिक हेल्थ अब हर पहली कंसल्टेशन का हिस्सा बन गई है। बच्चा न होने से परेशान रहे कई कपल्स में अंदर से शुगर और वजन की दिक्कत निकलती है। महिलाओं में बेकाबू शुगर ओव्यूलेशन को बिगाड़ सकती हैं और मिसकैरेज व जेस्टेशनल डायबिटीज का रिस्क अधिक बढ़ जाता है।

कंसीव करने से पहले शुगर जांचना फोलिक एसिड जितना ही जरुरी है क्योंकि कुछ महीने का बेहतर कंट्रोल कंसीव करने के चांस और बच्चे की सेहत दोनों को सुधार सकता है। इसके अलावा, पीसीओएस वाली युवा महिलाओं की तरफ इशारा करता है, जो इंसुलिन रेजिस्टेंस से संबंधित बीमारी है।

इलाज का नया टूलकिट

आज के समय में इलाज काफी आगे बढ़ चुका है, क्योंकि GLP-1 जैसे गट हार्मोन की नकल करने वाली दवाएं, जैसे सेमाग्लूटाइड, डॉक्टरों को वह दे रही हैं, जो पहले मुश्किल था। इस दवाओं से कई मरीजों में शुगर और वजन एक ठीक हो रहे हैं, जो पुरानी दवाएं शायद ही कर पाती है। वैसे कुछ को हार्ट और किडना का प्रोटेक्शन भी दिया जा रहा है।

दवा से ज्यादा जरूरी है रोज की आदतें

डॉक्टरों का साफ कहना है कि सिर्फ दवा से डायबिटीज कभी ठीक नहीं होगी। दवा तब तक ही काम करेगी, जब तक डाइट, नींद और एक्सरसाइज सही रहेगी। रोजाना घंटा टहलना, पैकेट वाला खाना कम करना और समय पर सोना, ये छोटी-छोटी आदतें ही शुगर को लंबे समय तक कंट्रोल में रखती हैं। वहीं, जो लोग दवाई के भरोसे रहते हैं और अपनी आदतें नहीं बदलते, उन लोगों की शुगर बार-बार बढ़ जाती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़