इरफान के निधन पर हॉलीवुड ने भी जताया शोक, एंजेलिना जोली ने कहा- 'बेहद उदार इंसान थे'

irfan khan

एंजेलिना जोली ने ’ए माइटी हार्ट’ के सह-कलाकार इरफान खान को श्रद्धांजलि दी। जोली ने कहा कि अभिनेता के साथ काम करना ‘उपलब्धि’ थी। अभिनेत्री ने काम के प्रति खान की प्रतिबद्धता की तारीफ करते हुए कहा कि एक कलाकार के तौर पर पर वह बेहद नेकदिल थे जिससे किसी भी दृश्य में उनके साथ काम करना आसान था।

लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने ‘ ए माइटी हार्ट’ फिल्म में सह-कलाकार रहे अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह बेहद उदार इंसान थे। अभिनेता इरफान खान का बुधवार को 54 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले दो साल से कैंसर से पीड़ित थे। जोली ने इस फिल्म में अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की विधवा मेरियाने का किरदार अदा किया था जबकि इरफान जीशान काजमी (कराची पुलिस प्रमुख) की भूमिका में थे।

इसे भी पढ़ें: Netflix पर नजर आएगी मिशेल ओबामा पर बनी डॉक्यूमेंट्री

जोली ने कहा कि अभिनेता के साथ काम करना ‘उपलब्धि’ थी। अभिनेत्री ने काम के प्रति खान की प्रतिबद्धता की तारीफ करते हुए कहा कि एक कलाकार के तौर पर पर वह बेहद नेकदिल थे जिससे किसी भी दृश्य में उनके साथ काम करना आसान था। अभिनेत्री ने कहा, ‘’मैं उनकी प्रतिबद्धता को याद करती हूं और उतना ही ज्यादा उनकी मुस्कान को याद करती हूं। उनके परिवार, दोस्त और भारत समेत पूरी दुनिया में उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़