यौन उत्पीड़न के दोषी UFC स्टार Conor McGregor को बुलाने पर भड़के लोग, टॉक शो होस्ट Jimmy Fallon की तीखी आलोचना

Jimmy Fallon
Instagram Jimmy Fallon
रेनू तिवारी । Jun 23 2026 4:34PM

मशहूर अमेरिकी टेलीविजन टॉक शो 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फैलन' (The Tonight Show Starring Jimmy Fallon) के होस्ट जिमी फैलन इन दिनों नेटिजन्स और दर्शकों के निशाने पर आ गए हैं।

मशहूर अमेरिकी टेलीविजन टॉक शो 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फैलन' (The Tonight Show Starring Jimmy Fallon) के होस्ट जिमी फैलन इन दिनों नेटिजन्स और दर्शकों के निशाने पर आ गए हैं। 17 जून को प्रसारित हुए एपिसोड में मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट (MMA) और यूएफसी (UFC) फाइटर कॉनर मैकग्रेगर का मेहमान के तौर पर स्वागत करने के बाद से जिमी फैलन को ऑनलाइन भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Movie Review: चकाचौंध से भरपूर, लेकिन पटकथा में झोल! फीका रह गया इस त्रिकोणीय प्रेम कहानी का स्वाद

सोशल मीडिया पर यूजर्स का आरोप है कि जिमी फैलन ने एक ऐसे व्यक्ति को अपनी छवि सुधारने के लिए इतना बड़ा नेशनल प्लेटफॉर्म दिया, जिसे हाल ही में कोर्ट द्वारा सेक्सुअल असॉल्ट (यौन उत्पीड़न) का दोषी ठहराया जा चुका है। लोग इस बात से भी बेहद नाराज हैं कि पूरे इंटरव्यू के दौरान मैकग्रेगर के इस संगीन विवाद या अदालती फैसले का कोई जिक्र नहीं किया गया।

क्या है पूरा विवाद?

साल 2014 से 'द टुनाइट शो' की मेजबानी कर रहे जिमी फैलन ने शो में आयरिश फाइटर कॉनर मैकग्रेगर का स्वागत किया, क्योंकि यह पूर्व चैंपियन लंबे समय बाद यूएफसी (UFC) में अपनी वापसी की तैयारी कर रहा है। जैसे ही इस इंटरव्यू की क्लिपिंग्स ऑनलाइन सामने आईं, सोशल मीडिया पर फैलन के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा।

इंटरव्यू में मैकग्रेगर के कानूनी इतिहास और निकिता हैंड केस से जुड़े सवाल न पूछने पर एक यूजर ने लिखा: "@jimmyfallon को शर्म आनी चाहिए। कॉनर मैकग्रेगर एक रेपिस्ट है। तुम कितने घटिया हो कि ऐसे आदमी को अपने शो पर बुला रहे हो।"

इसे भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के लाइव कॉन्सर्ट में सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच पर चढ़े खालिस्तान-समर्थक, प्रदर्शनकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "टीवी पर एक रेपिस्ट, हे भगवान!" वहीं तीसरे यूजर ने तीखा तंज कसते हुए लिखा, "जिमी द्वारा एक रेपिस्ट की इमेज को साफ-सुथरा बनाने में मदद करना वाकई 'कमाल' है।"

इंटरव्यू के ढुलमुल रवैये पर सवाल उठाते हुए एक यूजर ने लिखा: "उस घटना के बारे में कोई सवाल क्यों नहीं पूछा गया जब उसने एक महिला का इतनी बेरहमी से शोषण किया कि उसे सर्जरी की ज़रूरत पड़ गई? या उस घटना पर बात क्यों नहीं हुई जब पीड़िता ने केस दर्ज कराया, तो नकाबपोश लोग उसके घर में घुस गए और उसके पार्टनर पर चाकू से हमला कर दिया?"

निकिता हैंड केस: कोर्ट में पेश हुए थे रोंगटे खड़े करने वाले सबूत

यह पूरा विवाद नवंबर 2024 में आए एक सिविल ट्रायल के फैसले से जुड़ा है। अदालत की जूरी ने कॉनर मैकग्रेगर को दिसंबर 2018 में डबलिन (आयरलैंड) के एक होटल में निकिता हैंड नाम की महिला के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट का दोषी पाया था।

सुनवाई के दौरान पीड़िता निकिता हैंड ने अदालत को बताया था कि यूएफसी फाइटर ने उनके साथ "बेरहमी से रेप" किया था। कोर्ट में पेश हुए मेडिकल और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने गवाही दी थी कि पीड़िता को बेहद गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं। यहां तक कि हमले की गंभीरता इतनी अधिक थी कि डॉक्टरों को पीड़िता के शरीर के अंदर गहराई में फंसे टैम्पोन को निकालने के लिए फोरसेप्स (चिकित्सीय उपकरण) और सर्जरी का सहारा लेना पड़ा था। घटना के तुरंत बाद पीड़िता की जांच करने वाले एक पैरामेडिक ने कोर्ट में बयान दिया था कि उसने अपने पूरे करियर में लंबे समय से "इतनी बुरी तरह घायल" किसी शख्स को नहीं देखा था।

विवादों के बीच 5 साल बाद UFC रिंग में लौट रहे हैं मैकग्रेगर

जिमी फैलन के शो में मैकग्रेगर की यह मौजूदगी ऐसे समय में हुई है, जब वे साल 2021 के बाद पहली बार रिंग (ऑक्टागन) में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। दो अलग-अलग डिवीज़न के पूर्व चैंपियन रह चुके कॉनर मैकग्रेगर ने हाल ही में घोषणा की है कि वे आगामी 11 जुलाई को होने वाले UFC 329 इवेंट में दिग्गज फाइटर मैक्स होलोवे का सामना करेंगे। खेल जगत में जहां उनकी वापसी को लेकर उत्सुकता है, वहीं मनोरंजन और सामाजिक मोर्चे पर उनके टीवी अपीयरेंस को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है।

Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi  

All the updates here:

अन्य न्यूज़