FIFA World Cup में Canada का मैच छोड़ा, गर्लफ्रेंड Katy Perry के लिए बुरी तरह ट्रोल हुए Justin Trudeau

कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपनी राष्ट्रीय टीम का मैच छोड़कर गर्लफ्रेंड केटी पेरी का परफॉर्मेंस देखने पहुंचे, जिससे सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। फैंस की आलोचना के बीच ट्रूडो ने इसे 'सपोर्टिव बॉयफ्रेंड' की जिम्मेदारी बताया, वहीं केटी के साथ उनका गले लगने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इन दिनों अपनी लव-लाइफ और फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। दरअसल, वर्ल्ड कप के पहले ही दिन कनाडा का मैच छोड़कर अपनी गर्लफ्रेंड और मशहूर पॉप स्टार केटी पेरी का लाइव परफॉर्मेंस देखने अमेरिका के स्टेडियम पहुंचने पर ट्रूडो को सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा।
लॉस एंजिलिस के सोफी स्टेडियम में शुक्रवार को अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से हराकर अपने वर्ल्ड कप अभियान की शानदार शुरुआत की। इस मैच के दौरान ट्रूडो वीआईपी बॉक्स में केटी पेरी के साथ बैठे दिखाई दिए। खास बात यह रही कि उसी दिन कनाडा की टीम भी अपना पहला वर्ल्ड कप मुकाबला खेल रही थी, लेकिन ट्रूडो अपनी नेशनल टीम का सपोर्ट करने के बजाय अमेरिका का मैच देखने पहुंचे थे।
कनाडाई फैंस ने सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा
यही बात कनाडाई फैंस को बुरी तरह खल गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई लोगों ने सवाल उठाया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री को इस ऐतिहासिक मौके पर कनाडा के मैच में होना चाहिए था। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि ट्रूडो को अब अपने देश की टीम से ज्यादा केटी पेरी की परवाह है। जब आलोचना बढ़ने लगी तो ट्रूडो ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "कभी-कभी एक सपोर्टिव बॉयफ्रेंड की जिम्मेदारियां बुला लेती हैं। लेकिन आप जानते हैं कि मैं ट्रॉफी जीतते किसे देखना चाहता हूं।"
इसे भी पढ़ें: भारत के मार्वल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की 'Spider-Man: Brand New Day'
केटी पेरी को गले लगने का वीडियो वायरल
जस्टिन ट्रूडो के इस जवाब ने विवाद को और हवा दे दी। असल में केटी पेरी वर्ल्ड कप उद्घाटन समारोह की प्रमुख कलाकारों में शामिल थीं। 41 वर्षीय सिंगर ने मैच शुरू होने से पहले हजारों दर्शकों के सामने एक शानदार परफॉर्मेंस दी। चमकदार सिल्वर गाउन में उनकी परफॉर्मेंस को स्टेडियम में मौजूद करीब 70 हजार दर्शकों ने खूब सराहा। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो में ट्रूडो को केटी की परफॉर्मेंस को एन्जॉय करते देखा गया। एक वीडियो में केटी पेरी परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद नंगे पैर दौड़कर ट्रूडो के पास पहुंचती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इसे भी पढ़ें: Ariana Grande का Ethan Slater से हुआ ब्रेकअप, Wicked के सेट पर शुरू हुई लव स्टोरी
जुलाई 2025 से चर्चा में है दोनों का रिश्ता
इस विवाद के बीच कुछ लोगों ने पूर्व कनाडाई पीएम का बचाव भी किया। उनका कहना था कि ट्रूडो अब प्रधानमंत्री नहीं हैं और अपने निजी जीवन में क्या करना है, यह उनका व्यक्तिगत फैसला है। आपको बता दें कि ट्रूडो और केटी पेरी के रिश्ते की चर्चा पहली बार जुलाई 2025 में शुरू हुई थी, जब दोनों को मॉन्ट्रियल में साथ देखा गया था। बाद में दोनों ने अपने रिश्ते को खुलेआम स्वीकार कर लिया था। हाल ही में पेरिस में अपनी कॉन्सर्ट फिल्म के प्रीमियर के दौरान केटी पेरी ने ट्रूडो को लेकर खुलकर बात करते हुए कहा था, "मैं बहुत प्यार में हूं। वह मेरे जीवन का प्यार हैं।"
अन्य न्यूज़














