बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस ने बॉलीवुड सॉन्ग पर लागाए ठुमके

nick-jonas-on-bollywood-song-with-priyanka-chopra-on-birthday
रेनू तिवारी । Sep 17 2019 5:37PM

दोनों की केमिस्ट्री शानदार नजर आ रही है। निक जोनस अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे के सॉन्ग हौली-हौली पर डांस कर रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा भी उनके कदम से कदम मिलाती नजर आईं। वो निक जोनस के डांसिंग स्किल्स से इंप्रेस नजर आईं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक हमेशा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी रोमांटिक तस्वीरे शेयर करते है। सोमवार यानी की 16 सितंबर को प्रियंका के हबी निक ने अपना 27वां जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर निक के बर्थडे के कुछ वीडियो और तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में निक जोनस बॉलीवुड के गाने पर प्रियंका के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री शानदार नजर आ रही है। निक जोनस अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे के सॉन्ग हौली-हौली पर डांस कर रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा भी उनके कदम से कदम मिलाती नजर आईं। वो निक जोनस के डांसिंग स्किल्स से इंप्रेस नजर आईं।

आपको बता दें कि पति की जिंदगी के इस खास दिन पर प्रियंका ने उन्हें बड़े ही लविंग अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों के हैप्पी और रोमांटिक मूमेंट्स नजर आ रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़