OMG!! प्रियंका चौपड़ा के बर्थडे केक की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

priyanka-chopra-s-birthday-cake-price
रेनू तिवारी । Jul 29 2019 7:27PM

वेब पोर्टल पिंकविला ने केक बनाने वाली कंपनी के हवाले से ये खुलासा किया है। प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर जो केक काटा गया उसकी कीमत 3 लाख 45 हजार रुपये थी। जी हां ये केक प्रियंका के पति निक लेकर आये थे और सबसे बड़ी बात यह थी

 प्रियंका चौपड़ा काफी दिनों से अपने हॉलीडे पर है। प्रियंका अपने पति निक के साथ अमेरिका के मियामी में शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन सेलेब्रेट कर रही हैं। सेलेब्रेशन की कई तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जहां कुछ तस्वीरों से प्रियंका ने तारीफें बटोरी वहीं कुछ तस्वीरों के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ा। 18 जुलाई के प्रियंका के जन्मदिन सेलेब्रेशन से जुड़ी एक और खबर सामने आई है... 

वेब पोर्टल पिंकविला ने केक बनाने वाली कंपनी के हवाले से ये खुलासा किया है। प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर जो केक काटा गया उसकी कीमत 3 लाख 45 हजार रुपये थी। जी हां ये केक प्रियंका के पति निक लेकर आये थे और सबसे बड़ी बात यह थी कि ये केक प्रियंका की बर्थडे ड्रेस से भी मंहगा था। केक काटते वक्त जो प्रियंका ने ड्रेस पहली थी उसकी कीमत 78 हजार रुपये थी और केक की तीन गुना ज्यादा। 

इसे भी पढ़ें: क्या प्रियंका चोपड़ा ने कर ली RSS ज्वाइन? जानें तस्वीर के पीछे की कहानी

78 हजार की ड्रेस पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथों में लिपस्टिक क्रिस्टल क्लच पकड़ा हुआ था। जिसकी कीमत जानकर आप और भी हैरान हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि प्र‌ियंका ने अपने बर्थडे के मौके पर जो क्लच ले रखा था उसकी कीमत 3 लाख 78 हजार था तो कुल मिलाकर सबसे मंहगा था प्रियंका चोपड़ा के हाथों का क्लच। कुस मिला कर प्रियंका चोपड़ा के लुक पर ही केवल 10 लाख खर्च कर दिये गये हैं। उल्लेखनीय है कि निक जोनास हॉलीवुड फिल्मों और पॉप गायकी बादशाह हैं। जबकि देसी गर्ल भी भारतीय फिल्मों की शीर्ष अभिनेत्री रह चुकी हैं। अब वो हॉलीवुड फिल्मों की अभिनेत्री हो गई हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़