चोपड़ा सिस्टर्स मिलकर मचाएंगी हॉलीवुड धमाल, प्रियंका-परिणीति के हाथ लगी ये बड़ी फिल्म

priyanka-parineeti-voice-over-in-frozen-2
रेनू तिवारी । Oct 18 2019 3:53PM

खबरों की मानें तो अब प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा आपको एक साथ एक ही फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक प्रियंका और परिणीति बहुत जल्द हॉलीवुड प्रोजेक्ट फ्रोजन 2 में अपनी आवाज देने वाली हैं।

 प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा ने अपने दम पर सिनेमा इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। प्रियंका और परिणीति दोनों रिश्ते में बहने हैं लेकिन दोनों की अलग पहचान है, जहां परिणीति ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता वहीं प्रियंका ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। बॉलीवुड के कई निर्माता चाहते हैं प्रियंका और परिणीति को एक ही फिल्म में साथ लेना लेकिन ऐसा कभी हो नहीं पाया, क्योंकि कभी ऐसी कोई खास स्क्रिप्ट नहीं मिली। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ मनाया अपना पहला करवा चौथ, देखें तस्वीरें...

खबरों की मानें तो अब प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा आपको एक साथ एक ही फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक प्रियंका और परिणीति बहुत जल्द हॉलीवुड प्रोजेक्ट फ्रोजन 2 में अपनी आवाज देने वाली हैं। प्रियंका और परिणीति दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा-मि‍मी और तिषा अब एल्सा और एना होंगी। हम चोपड़ा सिस्टर्स फाइनली डिजनी के फ्रोजन 2 में साथ नजर आएंगी। आप लोग हमें देखें इसका इंतजार नहीं कर सकती. मेरा मतलब है हमें सुने, हम इन शानदार और ताकतवर कैरेक्टर्स को हिंदी में जीवन देंगे।

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, 3 दिन से हैं अस्पताल में भर्ती

आपको बाता दें कि 'फ्रोजन' 2013 की अमेरिकी 3 डी कंप्यूटर-एनिमेटेड फिल्म है, जो वॉल्ट डिज़नी एनिमेशन स्टूडियो द्वारा निर्मित और वॉल्ट डिज़नी पिक्चर्स द्वारा रिलीज़ की गई है। यह एक निडर राजकुमारी की कहानी बताती है जो एक बीहड़ आइमैन, वफादार बारहसिंगे और एक भोले स्नोमैन के साथ एक यात्रा पर निकल पड़ती है, जिसे उसकी असहाय बहन मिल जाती है, जिसकी बर्फीली शक्तियों ने अनजाने में इस राज्य को अनन्त सर्दियों में फँसा दिया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़