Valentine's Day पर Maya Hawke बनीं म्यूजिशियन की दुल्हन, शादी में Stranger Things की स्टारकास्ट का लगा जमावड़ा

'स्ट्रेंजर थिंग्स' फेम माया हॉक ने अपने म्यूजिशियन बॉयफ्रेंड क्रिश्चियन ली हटसन से न्यूयॉर्क में शादी कर ली है। इस स्टार-स्टडेड वेडिंग में माया के माता-पिता इथन हॉक और उमा थर्मन के साथ 'स्ट्रेंजर थिंग्स' की पूरी कास्ट भी शामिल हुई।
'स्ट्रेंजर थिंग्स' की मशहूर एक्ट्रेस माया हॉक अब शादी के बंधन में बंध गई हैं। 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के खास मौके पर उन्होंने न्यूयॉर्क के एक सुंदर से चर्च में अपने पुराने बॉयफ्रेंड और म्यूजिशियन क्रिश्चियन ली हटसन के साथ शादी की। यह शादी किसी फिल्मी नजारे से कम नहीं थी, जिसमें स्ट्रेंजर थिंग्स की स्टार कास्ट समेत हॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए।
सितारों से सजी शाम
शादी में 'स्ट्रेंजर थिंग्स' की पूरी टीम एक साथ नजर आई। माया के दोस्त और को-स्टार्स् जैसे फिन वोल्फहार्ड, सैडी सिंक और जो कीरी अपने दोस्त की खुशी में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान माया के माता-पिता, मशहूर एक्टर इथन हॉक और उमा थर्मन भी अपनी बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे। सालों बाद माया के मम्मी-पापा को किसी सार्वजनिक मौके पर एक साथ देखना फैंस के लिए काफी भावुक पल था।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: '30 की उम्र में करियर दोबारा शुरू करना डरावना था', Priyanka Chopra ने Bollywood छोड़ने के फैसले पर तोड़ी चुप्पी
दुल्हन का अनोखा अंदाज
शादी के लिए माया ने बहुत ही प्यारा और अलग तरह का लुक चुना था। उन्होंने सफेद रंग की खूबसूरत वेडिंग ड्रेस पहनी थी, जिस पर उन्होंने ठंड से बचने के लिए एक बड़ा और पंखों वाला स्टाइलिश कोट डाला हुआ था। उनकी ड्रेस बिना स्लीव्स की थी और नीचे से काफी घेरदार थी, जो उन्हें किसी राजकुमारी जैसा लुक दे रही थी।
माया ने अपने लुक को बहुत ही सिंपल रखा। उन्होंने गहनों के नाम पर बस सुंदर सी अंगूठियां और हीरे के छोटे झुमके पहने थे। वहीं उनके पति क्रिश्चियन काले रंग के टक्सीडो में काफी जंच रहे थे। शादी की रस्मों के बाद यह जोड़ा अपने दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमता हुआ भी नजर आया, जहां उनकी कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
We're now on WhatsApp. Click to join.All the updates here:अन्य न्यूज़

















