‘द व्हाइट टाइगर’ को मिल रहे प्यार को देखकर बहुत खुश हैं: प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने शनिवार को अपनी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ को दुनिया भर के लोगों से मिल रहे प्यार और स्वीकृति के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा। लेखक अरविंद अडिगा द्वारा 2008 में लिखे इसी नाम के उपन्यास पर आधारित यह फिल्म 22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने शनिवार को अपनी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ को दुनिया भर के लोगों से मिल रहे प्यार और स्वीकृति के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा। लेखक अरविंद अडिगा द्वारा 2008 में लिखे इसी नाम के उपन्यास पर आधारित यह फिल्म 22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

इसे भी पढ़ें: ऑस्कर विजेता Christopher Plummer का 91 साल की उम्र में निधन

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा किया और खुलासा किया कि रामिन बहरानी निर्देशित फिल्म 64 देशों में शीर्ष 10 फिल्मों की सूची में शामिल रही है। इस फिल्म को रिलीज के पहले चार हफ्तों में 270लाख घरों में देखा जा चुका है। उन्होंने लिखा, ‘‘लोगों द्वारा इस बेहतरीन और अविश्वसनीय कहानी को मिल रहे प्यार और समर्थन को देखकर मैं बहुत भावुक हूं।

इसे भी पढ़ें: वरुण-नताशा से काजल अग्रवाल तक, ये सितारें शादी के बाद मनाएंगे अपना पहला वेलेंटाइन डे

‘द व्हाइट टाइगर को पूरी दुनिया में दर्शकों द्वारा अपनाया जाना बेहद प्रेरणादायक है।” प्रियंका ने बहरानी, अडिगा और द व्हाइट टाइगर के कलाकारों और क्रू को उनकी कड़ी मेहनत और फिल्म को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़