वरुण-नताशा से काजल अग्रवाल तक, ये सितारें शादी के बाद मनाएंगे अपना पहला वेलेंटाइन डे

Valentine Day
रेनू तिवारी । Feb 5 2021 5:49PM

वैसे प्यार करने वालों के लिए हर दिन रोमांटिक हो सकता है लेकिन कई बार किसी खास दिन को प्यार का दिन बनाना भी जरूरी हो जाता है क्योंकि आजकल के कपल काम में इतना ज्यादा व्यस्त हो जाते है जिसके कारण वह एक-दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं।

वैसे प्यार करने वालों के लिए हर दिन रोमांटिक हो सकता है लेकिन कई बार किसी खास दिन को प्यार का दिन बनाना भी जरूरी हो जाता है क्योंकि आजकल के कपल काम में इतना ज्यादा व्यस्त हो जाते है जिसके कारण वह एक-दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में अगर कोई खास दिन दोनों एक दूसरे के लिए समय निकालते हैं तो वह काफी अच्छा हो सकता है। ऐसे में वेलेंटाइन डे को काफी खास माना जाता है। वेलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। कहा जाता है कि अगर आप अपने प्यार को इस दिन अपने मन की बात बोलते हैं तो प्रपोजल एक्सेप्ट होने के ज्यादा चांस होते हैं। इसके अलावा कपल अपने पार्टनर के लिए कुछ रोमांटिक प्लान भी कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान ने राजस्थान कोर्ट से की ये अपील 

रिलेशनशिप में जो बॉलीवुड सितारे है वह भी वेलेंटाइन डे पर खास प्लान करते हैं। इस साल भी कई लोगों के दिल आपस में जुड़े हैं जिनके लिए वेलेंटाइन डे खास होने वाला है। आइये आपको बताते है बॉलीवुड के नये नवेले कपल्स के बारे में-

नेहा कक्कड़- रोहन प्रीत

सिंगर नेहा कक्कड़ ने अक्टूबर 2020 में रोहन प्रीत से शादी की है। शादी के बाद नेहा का ये पहला वेलेंटाइन डे है। नेहा को अक्सर सोशल मीडिया पर रोहन के लिए अपने प्यार को उजागर करते देखा गया है। ऐसे में शादी के बाद पहले प्यार के दिन पर नेहा क्या खास करने वाली है इसे जानने के लिए फैंस जरूर बेताब होंगे। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत मामलाः एनसीबी ने सहायक फिल्म निर्देशक को गिरफ्तार किया 

गौहर खान-जैद दरबार

गौहर खान ने जैद द दरबार संग 25 दिसंबर 2020 को निकाह किया। 2021 में दोनों का ये पहला वेलेंटाइन डे है। अपने इस खास दिन के लिए गौहर खान काफी एक्साइटिड हैं। 

वरुण धवन-नताशा दलाल

24 जनवरी 2021 को वरुण धवन और नताशा दलाल ने सात फेरे लिए। शादी के बाद नये कपल का ये पहला वेलेंटाइन डे है। ये दिन दोनों के लिए काफी खास होने वाला है। अभी तक दोनों कहीं भी बाहर घूमने के लिए नहीं गये हैं। न ही दोनों में से किसी ने अभी तक अपने दोनों की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल के प्लान के बारे में बात की है। देखना होता कि दोनों की क्या प्लानिंग होती है।

काजल अग्रवाल- गौतम किचलू 

बॉलीवुड और साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू से 30 अक्टूबर 2020 को शादी रचाई है। दोनों की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। काजल के फैंस एक्ट्रेस की प्लानिंग जरूर जानना चाहेंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़