36 वर्षीय रूसी सोशलाइट Elsina Khayrova के प्यार में पड़े Tom Cruise! मीडिया रिपोर्ट्स में किए गए कई दावे
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि क्रूज ने खैरोवा के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है। एक करीबी सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है। करीबी सूत्र ने मीडिया को बताया, 'दोनों आगे बढ़ रहे हैं और उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है।'
हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज की निजी जिंदगी सुर्खियों में है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता एक रूसी सोशलाइट एल्सिना खैरोवा को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं रिपोर्ट में दावा किया गया है कि क्रूज ने खैरोवा के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है। एक करीबी सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है। करीबी सूत्र ने मीडिया को बताया, 'दोनों आगे बढ़ रहे हैं और उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है।' बता दें, टॉम और खैरोवा पहली बार दिसंबर में एक साथ देखा गया था।
इसे भी पढ़ें: Pakistani एक्ट्रेस Mahira Khan ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, Netflix छोड़ने को लेकर भी जारी किया बयान
करीबी सूत्र ने टॉम और एल्सिना के रिश्ते की पुष्टि करते हुए कहा, 'एल्सिना के सर्कल में यह सर्वविदित है कि वह और टॉम अब एक आइटम हैं। वे पिछले कुछ हफ्तों में बहुत करीब आ गए हैं, लेकिन इस बात का बहुत ध्यान रखते हैं कि एक साथ फोटो न खींची जाए क्योंकि वे अपनी गोपनीयता बनाए रखना चाहते हैं।' सूत्र ने ये भी बताया कि टॉम रात को खैरोवा के अपार्टमेंट में ठहरते हैं। सूत्र ने आगे बताया कि वे एक साथ घूमना पसंद करते हैं और अपनी संपत्ति के बावजूद, बहुत सी चीजें करते हैं जो सामान्य जोड़े करते हैं।
इसे भी पढ़ें: Oscars के बाद अब BAFTA में भारत का मान बढ़ाएगी Deepika Padukone, नामी सितारों के साथ प्रेजेंट करेगी अवॉर्ड
टॉम क्रूज और एल्सिना खैरोवा को हाल ही में लंदन के एयर एम्बुलेंस चैरिटी फंक्शन के एक चैरिटी डिनर में साथ देखा गया था। इसके अलावा पेज सिक्स के अनुसार दोनों लंदन के नामी रेस्टोरेंट में भी डिनर करते हुए और हाइड पार्क में साथ सैर करते हुए स्पॉट हो चुके हैं।
अन्य न्यूज़