चीन में भूस्खलन में 10 की मौत, कई लापता

[email protected] । Oct 5 2016 12:47PM

पूर्वी चीन में झेजियांग प्रांत के एक गांव में एक सप्ताह पूर्व हुए भूस्खलन के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी है। यह भूस्खलन मेगी तूफान के कारण आया था।

बीजिंग। पूर्वी चीन में झेजियांग प्रांत के एक गांव में एक सप्ताह पूर्व हुए भूस्खलन के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी है। यह भूस्खलन मेगी तूफान के कारण आया था। इस तूफान के कारण 3.15 लाख को स्थानांतरित करके सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

प्रांतीय सरकार ने बताया कि 17 लोग अब भी लापता हैं। तलाशी और बचाव अभियान का कल सातवां दिन था। बचावकर्ता अब भी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। मेगी तूफान के कारण बारिश के साथ आंधी आने से करीब 4,00,000 घन मीटर मलबा नजदीकी पहाड़ियों से नीचे गिरा था। इसके कारण गत बुधवार को सुइचांग काउंटी के सुकुन गांव में 20 मकान तबाह हो गए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

All the updates here:

अन्य न्यूज़