वियतनाम में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद राजधानी हनोई में 15 दिन का लॉकडाउन

covid-19

वियतनाम ने दक्षिणी मेकोंग डेल्टा क्षेत्र से कोरोना वायरस के मामलों का प्रसार होने के मद्देनजर राजधानी हनोई में शनिवार से 15 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की। शुक्रवार रात को जारी लॉकडाउन का आदेश सार्वजनिक स्थानों पर दो लोगों से ज्यादा के जुटने पर प्रतिबंध लगाता है।

हनोई (वियतनाम)। वियतनाम ने दक्षिणी मेकोंग डेल्टा क्षेत्र से कोरोना वायरस के मामलों का प्रसार होने के मद्देनजर राजधानी हनोई में शनिवार से 15 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की। शुक्रवार रात को जारी लॉकडाउन का आदेश सार्वजनिक स्थानों पर दो लोगों से ज्यादा के जुटने पर प्रतिबंध लगाता है। केवल सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों और जरूरी कारोबारों को खोलने की अनुमति दी गई है। इससे पहले, इस हफ्ते की शुरुआत में शहर ने मामले बढ़ने के बाद सरकार ने सभी बाहरी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी और गैर-जरूरी कारोबारों को बंद करने का आदेश दिया था।

इसे भी पढ़ें: लगातार दूसरे दिन 40 हजार से कम आए कोरोना केस, एक दिन में 546 मरीजों की मौत

शुक्रवार को हनोई शहर में अब तक सबसे ज्यादा 70 मामलों की पुष्टि हुई जो पिछले 24 घंटों में देश में सामने आए रिकॉर्ड 7,295 मामलों का एक हिस्सा था। इनमें से 5,000 मामले वियतनाम के सबसे बड़े महानगर, दक्षिणी हो ची मिन्ह शहर में थे जिसने एक अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है।

इसे भी पढ़ें: 84 करोड़ की लागत से 45 योजनाओं का शिलान्यास, CM सोरेन बोले- रांची के सर्वांगीण विकास में जनसहभागिता आवश्यक

नेशनल असेंबली की एक बैठक हनोई में मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी जिसमें 499 प्रतिनिधि शामिल होंगे लेकिन पहले 17 दिनों तक चलने वाली यह बैठक अब 12 दिनों तक ही चलेगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़