Nigeria Terror Attack | Islamic State के आतंकियों का खूनी खेल, दो गांवों में 162 लोगों का नरसंहार

Nigeria Terror Attack
pixabay.com
रेनू तिवारी । Feb 5 2026 9:25AM

पश्चिमी नाइजीरिया के दो गांवों पर हथियारबंद चरमपंथियों के हमले में 162 लोग मारे गए। एक सांसद ने बुधवार को यह जानकारी की। क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद मोहम्मद उमर बायो ने बताया कि मंगलवार शाम को क्वारा राज्य के वोरो और नुकु गांवों को निशाना बनाकर हमले किए गए।

पश्चिमी नाइजीरिया के क्वारा राज्य में मंगलवार शाम को हुए एक भीषण हमले में कम से कम 162 लोगों की जान चली गई है। हथियारबंद चरमपंथियों ने दो सुदूर गांवों को निशाना बनाकर इस कत्लेआम को अंजाम दिया। स्थानीय सांसद मोहम्मद उमर बायो ने बुधवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए इसे हाल के महीनों का सबसे घातक हमला करार दिया है।

इसे भी पढ़ें: Bharat Taxi Officially Launching | कैब सर्विस सेक्टर में क्रांति! 'भारत टैक्सी' का भव्य आगाज़, ओला-उबर को मिलेगी कड़ी टक्कर

क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद मोहम्मद उमर बायो ने बताया कि मंगलवार शाम को क्वारा राज्य के वोरो और नुकु गांवों को निशाना बनाकर हमले किए गए। उन्होंने बताया कि यह हमला नाइजीरिया में हाल के महीनों में हथियारबंद चरमपंथियों के सबसे घातक हमलों में से एक है। बायो ने कहा कि ये हमले इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादी संगठन लकुरावा द्वारा किए गए हैं।

हालांकि इन हमलों की जिम्मेदारी अब तक किसी ने नहीं ली है। क्वारा राज्य में रेड क्रॉस के सचिव अयोदेजी इमैनुअल बाबाओमो ने कहा कि संगठन उन सुदूर स्थानों पर पहुंचने में असमर्थ रहा है जहां ‘‘कई लोग मारे गए’’। यह क्षेत्र राज्य की राजधानी से लगभग आठ घंटे की दूरी पर और नाइजीरिया की बेनिन के साथ लगती सीमा के निकट है। स्थानीय टेलीविजन पर प्रसारित घटनास्थल के फुटेज में जमीन पर खून से लथपथ शव दिख रहे हैं जिनमें से कुछ के हाथ बंधे हुए हैं, साथ ही जलते हुए घर भी नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Election Commission का सख्त रुख: पश्चिम बंगाल सरकार को 'अल्टीमेटम', 9 फरवरी तक अनुपालन के निर्देश

राज्य के गवर्नर अब्दुल रहमान अब्दुल रजाक ने इस हमले को राज्य में हथियारबंद चरमपंथियों के खिलाफ जारी सैन्य अभियानों के जवाब में ‘‘आतंकवादी गुटों की हताशापूर्ण कार्रवाई’’ बताया। नाइजीरियाई सेना ने इससे पूर्व कहा था कि लकुरावा की जड़ें पड़ोसी देश नाइजर में हैं और 2023 के सैन्य तख्तापलट के बाद यह नाइजीरिया के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिक सक्रिय हो गया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़