रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से यूक्रेन के 31 हजार सैनिक मारे गए: Zelensky

Zelensky
ANI

3,00,000 या 1,50,000 नहीं, वह नहीं जो पुतिन और उनके धोखेबाज मंडली ने झूठ बोला है। लेकिन फिर भी, इनमें से प्रत्येक का जान गंवाना हमारे लिए एक बड़ा बलिदान है।’’

 यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि रूस द्वारा आक्रमण शुरू करने के बाद गत दो वर्षों में 31,000 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। जेलेंस्की ने कीव में यूक्रेन: वर्ष 2024 फोरम में कहा, “इस युद्ध में 31,000 यूक्रेनी सैन्य कर्मी मारे गए हैं।

3,00,000 या 1,50,000 नहीं, वह नहीं जो पुतिन और उनके धोखेबाज मंडली ने झूठ बोला है। लेकिन फिर भी, इनमें से प्रत्येक का जान गंवाना हमारे लिए एक बड़ा बलिदान है।’’

हालांकि, जेलेंस्की ने कहा कि वह घायल या लापता सैनिकों की संख्या का खुलासा नहीं करेंगे। रूस द्वारा यूक्रेन पर चौबीस फरवरी, 2022 को आक्रमण शुरू करने के बाद से यह पहली बार है कि कीव ने जान गंवाने वाले अपने सैनिकों की संख्या की पुष्टि की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़