33 साल जेल में बिताने के बाद हत्या के जुर्म से बरी हुआ व्यक्ति

[email protected] । Apr 8 2016 11:55AM

अमेरिका में एक पूर्व नाविक को 33 साल जेल में बिताने के बाद हत्या के जुर्म से डीएनए प्रमाण की मदद से बरी कर दिया गया।

वॉशिंगटन। अमेरिका में एक पूर्व नाविक को 33 साल जेल में बिताने के बाद हत्या के जुर्म से डीएनए प्रमाण की मदद से बरी कर दिया गया। कीथ हार्वर्ड नामक इस व्यक्ति को वर्ष 1982 में एक महिला के साथ बलात्कार करने और उसके पति को मार डालने का दोषी ठहराया गया था। उसे इस विशेषज्ञ गवाही के आधार पर दोषी ठहराया गया था कि महिला के शरीर पर बने काटने के निशान उसके दांतों की छाप से मिलते जुलते हैं। उसे उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी।

तीन दशक बाद डीएनए जांच से खुलासा हुआ कि बलात्कार और हत्या एक अन्य नाविक ने की थी जिसकी एक अन्य अपराध के जुर्म में सजा काटने के दौरान मौत हो चुकी है। अब 59 वर्ष के हो चुके हार्वर्ड को न्यूपोर्ट न्यूज शहर में महिला के घर में प्रवेश करने, उसके पति को मार डालने और महिला से बलात्कार करने का दोषी ठहराया गया था। तब महिला के तीनों बच्चे सो रहे थे। वर्जीनिया के सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपने फैसले में लिखा कि हत्या, बलात्कार, जबरन अप्राकृतिक यौनाचार और लूटपाट के जुर्म से हार्वर्ड को बरी किया जाता है। फरवरी में यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन लॉ स्कूल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2015 में अमेरिका ने 149 लोगों को अलग अलग जुर्म से बरी किया था और यह संख्या बहुत ही कम है क्योंकि हजारों की संख्या में लोगों को गलत तरीके से दोषी ठहराया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़