नेपाल में कोविड-19 के 500 नये मामले सामने आये, संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,57,700 हो गई

Nepal

नेपाल में इस महामारी से स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या अब 2,49,132 हो गई है। इस समय 6,749 मरीजों का इलाज चल रहा है। मृतक संख्या 1,819 है।

काठमांडू। नेपाल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 500 नये मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,57,700 हो गई। आधिकारिक आंकड़े में यह जानकारी दी गई है। स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से तीन और मौतें होने की जानकारी सामने आयी है।

इसे भी पढ़ें: नेपाल में उठ रही राजतंत्र की मांग, साल 2001 जब चलीं धड़ाधड़ गोलियां और खत्म हो गया पूरा शाही परिवार

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 840 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद स्वास्थ्य केन्द्रों और अस्पतालों से छुट्टी दी गई। नेपाल में इस महामारी से स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या अब 2,49,132 हो गई है। इस समय 6,749 मरीजों का इलाज चल रहा है। मृतक संख्या 1,819 है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़