विस्कॉन्सिन के मॉल में हुई गोलीबारी मामले में 15 वर्षीय किशोर गिरफ्तार, 8 लोग हुए थे घायल

विस्कॉन्सिन (अमेरिका)। उपनगरीय मिलवाउकी मॉल में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने 15 वर्षीय एक किशोर को गिरफ्तार किया है। इस घटना में आठ लोग घायल हो गए थे। वाउवाटोसा पुलिस प्रमुख बैरी वेबर ने बताया कि दो समूहों के बीच किसी विवाद के चलते शुक्रवार दोपहर गालीबारी की यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि इस घटना में आसपास खड़े चार लोगों को भी गोलियां लग गई थी, लेकिन किसी की जान को कोई खतरा नहीं है। जाचंकर्ताओं ने बताया कि संदिग्ध किशोर बाकी लोगों के साथ मॉल से बाहर भाग आया था।
इसे भी पढ़ें: सैन जोस के गिरजाघर में हुए हमले से दो लोगों की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल
वेबर ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ वहां किसी बात को लेकर कोई बहस हुई और फिर गोलियां चल गईं।’’ अधिकारियों ने संदिग्ध का नाम उजागर नहीं किया है और उस पर क्या आरोप लगे हैं, इसकी भी कोई जानकारी नहीं दी। जांचकर्ताओं ने बताया कि एक हथियार भी बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि मॉल शनिवार को बंद था और जांचकर्ता मौके पर मौजूद थे। दुकानदारों को रविवार को वापस मॉल में आने दिया गया।
अन्य न्यूज़