यूक्रेन में महामारी, युद्ध से बढ़ रही धीरे-धीरे बढ़ भुखमरी, खाद्य सुरक्षा के लिए नया खतरा

food security

यूक्रेन पर रूस के हमले ने खाद्य सामग्री की उपलब्धता और उनकी कीमत पर भारी असर डाला है। उन्होंने कहा कि देशों को अपनी खाद्य सुरक्षा के लिए सतर्क रहना होगा। उदाहरण के लिए बांग्लादेश अपने लगभग आधे गेहूं का आयात यूक्रेन और रूस से करता है।

ढाका। रूस और यूक्रेन के संकट ने महामारी के बाद खाद्य आपूर्ति में नयी चुनौतियां पैदा की हैं। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। विश्व खाद्य सुरक्षा पर समिति के प्रमुख गैबरील फरेरो डि लोमा-ओसोरियो ने कहा, ‘‘हमारे हालात ठीक नहीं हैं। महामारी से पहले भी भुखमरी धीरे-धीरे बढ़ रही थी और फिर महामारी ने हमला कर दिया।’’

इसे भी पढ़ें: कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन: पांच क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर पांच सूत्री खाका पर बनी सहमति

यह समिति भुखमरी के खिलाफ लड़ाई के लिए संयुक्त राष्ट्र का एक मंच है। लोमा ओसोरियो ने कहा कि इस समय दुनिया में महामारी से पहले की तुलना में अनुमानत: 16.1 करोड़ अधिक लोग भुखमरी से जूझ रहे हैं और इस तरह इनकी कुल संख्या 82.1 करोड़ हो गयी है। यूक्रेन पर रूस के हमले ने खाद्य सामग्री की उपलब्धता और उनकी कीमत पर भारी असर डाला है। उन्होंने कहा कि देशों को अपनी खाद्य सुरक्षा के लिए सतर्क रहना होगा। उदाहरण के लिए बांग्लादेश अपने लगभग आधे गेहूं का आयात यूक्रेन और रूस से करता है। गेहूं की आपूर्ति में अभी वैश्विक अवरोध पैदा नहीं हुए हैं लेकिन यूक्रेन पर रूस के हमले से एक सप्ताह पहले से इसके दाम में 55 प्रतिशत वृद्धि हो गयी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़