अफगानिस्तान पर कब्ज़ा करने के बाद नाचते हुए तालिबानी लड़ाकों की वीडियो में कितनी सच्चाई? यहां जानिए सबकुछ

Armed Taliban Fighters Dancing After Capturing Afghanistan, Heres a Fact Check
निधि अविनाश । Aug 20 2021 8:53PM

इसके ठीक उलट तालिबान लड़ाकों के जश्न के मूड में दिखाते हुए कई वीडियो भी सामने आए हैं। इसी बीच एक वीडियो जिसमें अपने हथियारों के साथ नाचते हुए पुरुषों के एक समूह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

तालिबानियों का अफगानिस्तान पर कब्जा हो जाना अफगान नागरिकों के लिए एक काले रात की तरह दस्तक देकर आई है, खासकर महिलाओं और मासूम बच्चों के लिए इस समय अफगानिस्तान में रहना एक जेल में रहना जैसा सा हो गया है। कई दिल दहला देने वाली वीडियो और तस्वीरे सामने आई है, जिसमें हजारों अफगानों को देश छोड़ने और बॉर्डर की नुखिले तारों को पार करते दिखाया जा रहा है। इसके ठीक उलट तालिबान लड़ाकों के जश्न के मूड में दिखाते हुए कई वीडियो भी सामने आए हैं। इसी बीच एक वीडियो जिसमें अपने हथियारों के साथ नाचते हुए पुरुषों के एक समूह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: काबुल में शांतिपूर्ण रही जुम्मे की नमाज, नहीं दिखे तालिबान के सदस्य

दावा किया जा रहा है कि, यह वह तालिबान लड़ाके हैं जो काबुल पर कब्जा करने के बाद जश्न मना रहे हैं। वीडियो में तालिबान के लोग हथियार लेकर हॉलिवुड सिंगर ड्रेक की इन माई फीलिंग्स पर डांस करते नजर आ रहे हैं। भारत में भी इसी तरह के पोस्ट कई मीडिया चैनलों के साथ प्रसारित किए गए हैं जिनमें दावा किया गया है कि तालिबानी लोग काबुल पर कब्जे का जश्न मना रहे है। आपको बता दें कि यह वीडियो तालिबान का नहीं है। जी हां, कई मीडिया चैनलों द्वारा दावा किए जाना वाला यह पोस्ट इस साल मार्च महीनें का है। एएफपी और रॉयटर्स द्वारा इसकी तथ्य जांच करने के बाद पाया गया कि यह क्लिप मार्च 2021 में पाकिस्तान में एक शादी में ली गई थी। इसके अलावा इसका पहला वीडियो 25 मार्च, 2021 को YouTube पर डीजे बन्नू डांस नाम के एक वीडियो में पोस्ट किया गया था, जहां पुरुषों की एक अलग सॉन्ग में नाचते देखा जा रहा था न कि ड्रेक के म्युजिक पर। आपको बता दें कि,  बन्नू पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का एक जिला है। 

 

 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़