ASEAN-India maritime अभ्यास दोनों पक्षों के बीच गहरे, ऐतिहासिक सांस्कृतिक संबंधों का प्रमाण : अंबुले

Shilpak Ambule
प्रतिरूप फोटो
twitter

भारतीय नौसेना और रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी (आरएसएन) ने दो से आठ मई तक चले समुद्री अभ्यास की सह-मेजबानी की थी। इस अभ्यास में नौ जहाज, छह विमानों और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के संघ (आसियान) और भारत के 1,800 से अधिक कर्मियों ने हिस्सा लिया था।

सिंगापुर। सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले ने कहा है कि हाल ही में आयोजित पहला आसियान-भारत समुद्री अभ्यास (एआईएमई) भारत और आसियान देशों के बीच गहरे व ऐतिहासिक सांस्कृतिक संबंधों का प्रमाण है। भारतीय नौसेना और रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी (आरएसएन) ने दो से आठ मई तक चले समुद्री अभ्यास की सह-मेजबानी की थी। इस अभ्यास में नौ जहाज, छह विमानों और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के संघ (आसियान) और भारत के 1,800 से अधिक कर्मियों ने हिस्सा लिया था।

इसे भी पढ़ें: South China Sea Dispute: चीन है की मानता नहीं, अब दक्षिण चीन सागर में कब्जे का बनाया प्लान, Triton द्वीप पर कर रहा हवाई पट्टी का निर्माण

दस देशों के समूह आसियान में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं। उच्चायुक्त अंबुले ने बुधवार को कहा कि जीवंत आर्थिक संबंधों और सभी के लिए प्रगतिशील भविष्य की बढ़ती भावना के माध्यम से रिश्तों को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आसियान-भारत समुद्री अभ्यास भारत और आसियान देशों के बीच गहरे और ऐतिहासिक सांस्कृतिक संबंधों का प्रमाण है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़