बोलीविया राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत

at-least-11-people-died-due-to-landslides-on-bolivia-highway
[email protected] । Feb 4 2019 10:50AM

लोक निर्माण कार्य प्रमुख ऑस्कर कोका ने बताया कि भूस्खलन के कारण 200 मीटर नीचे धंसी दो कारों से शव बरामद किए गए हैं। पुलिस जनरल रोमुलो डेलगाडो ने बताया कि मृतकों में छह वयस्क और पांच नाबालिग हैं।

अल चोरो (बेलीविया)। बोलीविया के अल चोरो में भूस्खलन के कारण राजमार्ग पर कई कारें धंस जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। भूस्खलन के कारण कम से कम 18 अन्य लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि पिछले तीन दिन से जारी भारी बारिश के कारण इसी स्थान पर फिर से ताजा भूस्खलन आए, हालांकि इनके कारण किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें- इस्लामिक क्रांति की वर्षगांठ पर ईरान ने किया क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण

लोक निर्माण कार्य प्रमुख ऑस्कर कोका ने बताया कि भूस्खलन के कारण 200 मीटर नीचे धंसी दो कारों से शव बरामद किए गए हैं। पुलिस जनरल रोमुलो डेलगाडो ने बताया कि मृतकों में छह वयस्क और पांच नाबालिग हैं।

इसे भी पढ़ें- यमन में युद्ध विराम के लिये जहाज पर वार्ता का आयोजन करेगा संयुक्त राष्ट्र

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़