Kabul में स्कूल परिसर के पास विस्फोट, UN ने 42 बच्चों के घायल होने की पुष्टि की

At Least
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शैक्षणिक केंद्र के पास हुए हथगोले के विस्फोट में 9 से 14 वर्ष के कई बच्चे घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र राजनीतिक मिशन ने इस घटना की जांच की मांग करते हुए 42 बच्चों के जख्मी होने की जानकारी दी है। काबुल पुलिस के अनुसार यह हादसा अल्पसंख्यक हजारा समुदाय बहुल इलाके में हुआ, जहां सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक स्कूल परिसर के पास हुए विस्फोट में कम से कम 42 बच्चे घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मिशन (यूएनएएमए) ने शैक्षणिक केंद्र के पास बच्चों के घायल होने की पुष्टि की है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक के अनुसार, घायल बच्चों की उम्र नौ से 14 वर्ष के बीच है। इससे पहले काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया था कि सोमवार को एक हथगोले से हुए विस्फोट में ‘‘कई बच्चे’’ घायल हुए हैं और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने घटना के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

दुजारिक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र मिशन ने भी विस्फोट की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की मांग की है। अफगान मीडिया ने इससे पहले बताया था कि विस्फोट में करीब 50 बच्चे घायल हुए। यह विस्फोट राजधानी के अल्पसंख्यक हजारा समुदाय बहुल इलाके में हुआ।

अफगानिस्तान में हजारा समुदाय की आबादी करीब नौ प्रतिशत है। यह समुदाय देश में लंबे समय से हमलों और उत्पीड़न का सामना कर रहा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़