रोहिंग्या संकट के बीच चीन के दौरे पर आएंगी आंग सान सू ची

Aung San Suu Kyi visit China international criticism to Rohingya

म्यांमा की नेता आंग सान सू ची रोहिंग्या शरणार्थी संकट के बीच चीन के दौरे पर आएंगी। चीन की ओर से म्यांमा के साथ रिश्ते बेहतर बनाने की कोशिश के बीच सू ची की यह यात्रा होने वाली है।

बीजिंग। म्यांमा की नेता आंग सान सू ची रोहिंग्या शरणार्थी संकट के बीच चीन के दौरे पर आएंगी। चीन की ओर से म्यांमा के साथ रिश्ते बेहतर बनाने की कोशिश के बीच सू ची की यह यात्रा होने वाली है। पिछले दिनों म्यांमा के सैन्य प्रमुख चीन के दौरे पर आए थे। चीन ने सू ची के दौरे की पुष्टि नहीं की है, लेकिन म्यांमा के सरकारी अखबार ने खबर दी कि नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित सू ची ‘‘जल्द’’ ही चीन के दौरे पर जाएंगी।

रोहिंग्या शरणार्थी संकट के मुद्दे पर सू ची की दुनिया भर में आलोचना हो रही है। सू ची की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चीन (सीपीसी) 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक ‘फोर्जिंग ऑफ कम्यूनिटी फॉर शेयर्ड फ्यूचर फॉर मैनकाइंड एंड दि रिस्पॉंसिबिलिटी ऑफ पोलिटिकल पार्टीज’ विषय पर एक वैश्विक राजनीतिक संवाद का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की राजनीतिक पार्टियों के कई नेता इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। गेंग ने कहा,‘‘कौन शामिल होने जा रहा है, इसके बारे में मुझे नहीं पता।’’

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़