इस गांव की महिलाएं है काफी खूबसूरत लेकिन फिर भी कोई युवक नहीं करना चाहता शादी, कारण जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

women
निधि अविनाश । Jan 31 2022 7:50PM

गांव का नाम Naiva do Cordeiro है जो कि ब्राजील के दक्षिणपूर्वी हिस्से में स्थित है। इस गांव में महिलाओं का हमेशा से दबदबा रहा है। इस गांव में करीब 600 महिलाएं हैं। यहां की महिलाओं की शादी इसलिए नहीं हो पा रही है क्योंकि यहां का एक नियम है।

एक गांव खूबसूरत युवतियों के लिए काफी ज्यादा मशहूर है। बता दें कि, इस गांव की ज्यादातर लड़कियां बहुत खूबसूरत हैं लेकिन लड़के और जीवनसाथी की कमी के कारण इस गांव की लड़कियों की शादी नहीं हो पा रही है। इस गांव का नाम Naiva do Cordeiro है जो कि ब्राजील के दक्षिणपूर्वी हिस्से में स्थित है। इस गांव में महिलाओं का हमेशा से दबदबा रहा है। इस गांव में करीब 600 महिलाएं हैं। यहां की महिलाओं की शादी इसलिए नहीं हो पा रही है क्योंकि यहां का एक नियम है जिसके मुताबिक अगर इस गांव की किसी युवती की शादी भी हो जाए तो वह गांव नहीं छोड़ सकती है। वहीं इस गांव का एक शादीशुदा शख्स अपनी पत्नी के साथ वीकेंड पर सिर्फ दो दिन ही बिता सकता है। साथ ही बेटे को 18 साल का होते ही गांव छोड़ना पड़ता है। गांव की कई युवतियां सुंदर और विवाह योग्य होने के कारण शादी के सुख से वंचित रह जाती हैं। इस अजीबोगरीब नियम के पीछे एक कहानी है।

इसे भी पढ़ें: अपने सबसे बड़े हमदर्द चीन के घर जा रहे इमरान, ओलंपिक समारोह में शामिल होना बहाना, असली मकसद है झोली फैलाना

पता चला है कि 1890 में मारिया नाम की एक युवती शादी के कुछ समय बाद ही अपने पति का घर छोड़कर चली गई थी, जो अब गांव है। मारिया ने इस साइट पर 1891 में एक गांव बनाया था। तभी से इस गांव में यह नियम बना हुआ है कि इस गांव की कोई भी युवती शादी के बाद अपने पति के घर नहीं जा सकती है। यही कारण है कि कोई  युवक इस गांव की किसी लड़की से शादी नहीं करना चाहता।

All the updates here:

अन्य न्यूज़