Brooklyn Subway Shooting: पुलिस ने संदिग्ध की पहचान की, तेज हुई गिरफ्तारी की कोशिशें

BROOKLYN SHOOT
PRABHASAKSHI IMAGE
निधि अविनाश । Apr 13 2022 8:57AM

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावर अभी तक पकड़ में नहीं आया है। पुलिस ने दावा किया है कि हमलावर आगे और भी हमलों को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि संदिग्ध बंदूकधारी ने ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही गैस मास्क पहन लिया था।

न्यूयॉर्क में ब्रूकलिन के 36 स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक हमलावर ने लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं जिसमें 13 लोग घायल हो गए। हमलावर फरार है लेकिन पुलिस ने एक शख्स फ्रैंक आर.जेम्स की पहचान की है। जो कि फिलाडेल्फिया का रहने वाला है। पुलिस घटना में उसके शामिल होने के आधार पर तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, हमलावर ने एक वैन किराए पर ली थी जो कि हमले के दौरान इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, पुलिस ने अबी तक मुख्य आरोपी की पहचान नहीं की है और जेम्स भी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। वहीं पुलिस डिपॉर्टमेंट ने हमलावर की पहचान करने के लिए 50 हजार डॉलर के ईनाम की घोषणा कर दी है।

पुलिस ने कहा है कि 36वें स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन  पर हुई गोलीबारी के संबंध में जो भी कोई  ठोस सुराग या जानकारी कोई शख्स देता है, तो उसे 50 हजार डॉलर तक का ईनाम भी दिया जाएगा। वहीं घटनास्थल की कई तस्वीरें सामने आई है। स्टेशन के फर्श पर खून से लथपथ यात्री बैठे हुए नजर आ रहे है। बता दें कि शहर के अग्निशमन विभाग ने आवाजाही पर रोक लगा दी है। पुलिस के मुताबिक, मेट्रो स्टेशन पर की गई गोलीबारी आतंकी घटना नहीं है।

इसे भी पढ़ें: जब अमेरिका भागीदार बनने की हालत में नहीं था, तब भारत . रूस संबंध विकसित हुए : ब्लिंकन

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावर अभी तक पकड़ में नहीं आया है। पुलिस ने दावा किया है कि हमलावर आगे और भी हमलों को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि संदिग्ध बंदूकधारी ने ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही गैस मास्क पहन लिया था। फिर पूरे मेट्रो में धुआं फैलाया और कई यात्रियों को पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। एनवाईपीडी के प्रमुख जेम्स एसिग ने कहा कि बंदूकधारी ने 33 गोलियां चलाईं। पुलिस ने बाद में घटनास्थल से एक ग्लॉक 17 नौ मिलीमीटर का हैंडगन, तीन गोला-बारूद की मैगजीन और एक हैचेट बरामद किया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़