तुर्की-रूस के बीच सहमति! क्या थम जाएगी सीरीया में सालों की भीषण लड़ाई?

ceasefire-implemented-in-idlib-syria-after-agreement-between-turkey-russia
[email protected] । Mar 6 2020 12:39PM

तुर्की और रूस के बीच सहमति के बाद उत्तरी सीरिया में शुक्रवार को संघर्ष विराम लागू हो गया। पुतिन और एर्दोआन ने मॉस्को में छह घंटे से ज्यादा चली बातचीत के बाद शुक्रवार की मध्य रात्रि से संघर्षविराम लागू करने पर सहमति जतायी थी।तुर्की इदलिब में रूस समर्थित सरकारी सुरक्षा बलों से लड़ रहा है।

बेरूत। तुर्की और रूस के बीच सहमति के बाद उत्तरी सीरिया में शुक्रवार को संघर्ष विराम लागू हो गया। इस संघर्ष विराम का उद्देश्य भीषण लड़ाई और दोनों देशों की सेनाओं के बीच टकराव की आशंका को रोकना है। सीरिया के इदलिब प्रांत में हिंसा बढ़ने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और तुर्की के उनके समकक्ष रजब तैयब एर्दोआन के बीच यह समझौता हुआ है। तुर्की इदलिब में रूस समर्थित सरकारी सुरक्षा बलों से लड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: गरमाया माहौल! इस तरह लिया तुर्की ने सीरिया से 33 सैनिकों की मौत का बदला

इदलिब में संघर्ष के बाद लाखों लोग अपने घरों को छोड़ चुके हैं। इस दौरान तुर्की के कई सैनिक भी मारे गए हैं। पुतिन और एर्दोआन ने मॉस्को में छह घंटे से ज्यादा चली बातचीत के बाद शुक्रवार की मध्य रात्रि से संघर्षविराम लागू करने पर सहमति जतायी थी। इससे पहले पुतिन ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह समझौता इदलिब में जारी लड़ाई को समाप्त करने में कारगर साबित होगा। वहीं एर्दोआन ने कहा कि तुर्की सीरिया की ओर से किये गए किसी भी हमले का पूरी ताकत से जवाब देने का अधिकार रखता है।

इसे भी देखें- US-Taliban वार्ता टूटने से कौन रहा फायदे में, अब Afghanistan का क्या होगा ?

All the updates here:

अन्य न्यूज़