चिली की सबसे बड़ी कंपनी से हुई गलती, अपने कर्मचारी को एक बार में भेजी 286 महीने की सैलरी

cash
Unsplash
निधि अविनाश । Jun 29 2022 3:19PM

कंपनी ने कर्मचारी से बात की और कर्मचारी ने सारे पैसे कंपनी को वापस करने का वादा किया और कहा कि वह सारे पैसे लौटा देगा। लेकिन वह अचानक गायब हो गया। पहले तो कर्मचारी ने कंपनी से रिजाइन किया और पैसे 286 दिनों की सैलरी लेकर गायब हो गया।

सोचिए अगर आपको एक ही बार में 286 दिनों की सैलरी मिल जाए तो क्या हो जाए। ऐसा ही कुछ चिली देश के एक कर्मचारी के साथ हुआ है जहां एक कंपनी ने अपने एक कर्मचारी के अकाउंट में गलती से 286 महीने की सैलरी एक बार में ही भेज दी। कंपनी अपने कर्मचारी को पिछले महीने की सैलर भेज रहे थे और उसी दौरान यह घटना हो गई। कंपनी ने कर्मचारी से बात की और कर्मचारी ने सारे पैसे कंपनी को वापस करने का वादा किया और कहा कि वह सारे पैसे लौटा देगा। लेकिन वह अचानक गायब हो गया। पहले तो कर्मचारी ने कंपनी से रिजाइन किया और पैसे 286 दिनों की सैलरी लेकर गायब हो गया।

इसे भी पढ़ें: जुबैर की गिरफ्तारी पर UN, पत्रकारों को लिखने-कहने के लिए जेल नहीं होनी चाहिए

खबरों के मुताबिक, यह घटना औद्योगिक खाद्य संघ (सीआईएएल) कंपनी का है। यह कंपनी चिली की सबसे बड़ी कपंनियों में से एक मानी जाती है। मई महीने में कंपनी ने गलती से एक कर्मचारी को 5 लाख पेसो यानि कि 43 हजार की जगह 1.42 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में भेज दिया। कपंनी को जब तक एहसास हुआ, तह तक कर्मचारी पैसे लेकर गायब हो चुका था। अब कंपनी ने इस मामले में कानूनी कदम उठाने का फैसला किया। हाल के खबरों के अनुसार, कर्मचारी गायब हो गया है और पैसे वापस पाने के लिए सरकारी अधिकारियों से संपर्क कर रही है। कंपनी अब कर्मचारी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़