नोबेल पुरस्कार विजेता लियू जियाओबो का अंतिम संस्कार

China cremates body of jailed Nobel laureate Liu Xiaobo
[email protected] । Jul 15 2017 1:22PM

चीन के नोबेल पुरस्कार विजेता लियू जियाओबो का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। हिरासत में रहने के दौरान कैंसर से उनकी मृत्यु हो गयी थी। उनका गुरुवार को निधन हो गया था।

बीजिंग। चीन के नोबेल पुरस्कार विजेता लियू जियाओबो का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। हिरासत में रहने के दौरान कैंसर से उनकी मृत्यु हो गयी थी। लिवर कैंसर के कारण शरीर के कई अंगों के निष्क्रिय हो जाने के कारण 61 वर्षीय मानवाधिकार कार्यकर्ता का गुरुवार को निधन हो गया था। स्थानीय मीडिया के हवाले से अधिकारियों ने बताया है कि उत्तरपूर्वी चीन के शेनयांग शहर में परिवार के सदस्यों और दोस्तों ने लियू को भावभीनी विदाई दी।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि भावभीनी विदाई के बाद लियू के परिवार के सदस्यों की इच्छा और स्थानीय परंपरा के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार किया गया। खबर में बताया गया है कि अंतिम संस्कार से पहले लियू की पत्नी लियू शिया और उनके दोस्तों की मौजूदगी में एक साधारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जेल में बंद चीन के जाने-माने मानवाधिकार कार्यकर्ता को जून में मेडिकल पैरोल मिला था। इससे पहले जेल में उन्हें कैंसर होने का पता चला था। हालांकि लियू की इच्छा और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद चीन ने उन्हें इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति नहीं दी।

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को अपने जीवन के अंतिम आठ वर्ष जेल में बिताने पड़े और चीन के शेनयांग स्थित एक अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गयी। लियू की मौत के बाद उनके मुद्दे से निपटने के चीन के तरीके को लेकर उसे अंतरराष्ट्रीय आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़