एक खुशखबरी मिली... G20 में ऐसा क्या हुआ कि अब दुनिया पर राज करेगा भारत, नई दिल्‍ली लीडर्स घोषणापत्र पर बनी सहमति

 New Delhi Leaders declaration
ANI
अभिनय आकाश । Sep 9 2023 3:35PM

जी20 में नई दिल्ली घोषणा को अपनाया गया। नई दिल्ली घोषणापत्र को सर्वसम्मति से सहमति मिली है। दूसरे सत्र में नई दिल्ली घोषणापत्र को मंजूरी दी गई है। पीएम मोदी ने कहा कि इसे सफल बनाने के लिए सभी मंत्रियों और अधिकारियों का अभिनंदन।

दुनिया की सबसे धनी अर्थव्यवस्थाओं के शीर्ष नेताओं ने शनिवार को नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में गंभीर वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श शुरू किया। भारतीय जी-20 की अध्यक्षता की अधिकांश प्राथमिकताओं का उद्देश्य ग्लोबल साउथ या विकासशील देशों को लाभ पहुंचाना था। अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक मंच पर भारत को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जी20 में नई दिल्ली घोषणा को अपनाया गया। नई दिल्ली घोषणापत्र को सर्वसम्मति से सहमति मिली है। दूसरे सत्र में नई दिल्ली घोषणापत्र को मंजूरी दी गई है। पीएम मोदी ने कहा कि इसे सफल बनाने के लिए सभी मंत्रियों और अधिकारियों का अभिनंदन। 

इसे भी पढ़ें: आखिर किसने रोका Ashok Gehlot का हेलिकॉप्टर? Rajastha CM के दावे को गृह मंत्रालय ने किया खारिज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक खुशखबरी मिली है कि हमारी टीम के कठिन परिश्रम और आप सबके सहयोग से जी 20 लीडर समिट के डिक्लेरेशन पर सहमति बनी है। मेरा प्रस्ताव है कि लीडर्स डिक्लेरेशन को भी अपनाया जाए। मैं भी इस डिक्लेरेशन को अपनाने की घोषणा करता हूं।

नई दिल्ली के नेताओं की घोषणापत्र निम्नलिखित बातों पर केंद्रित है -

मजबूत, टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास।

एसडीजी पर प्रगति में तेजी लाना।

भारत की हरित विकास (ग्रीन डेवलपमेंट) पहल को मंजूरी।  

21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थान पर जोर।

बहुपक्षवाद को पुनर्जीवित करने पर जोर। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़