जापान के दो लोगों में कोरोना वायरस पाया गया, पहले जांच में पाए गए थे निगेटिव

corona-virus-was-found-in-two-people-in-japan-the-first-investigation-found-negative
[email protected] । Feb 11 2020 5:05PM

जापान के दो नागरिकों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है जिन्हें वुहान से लाया गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पहले जांच में इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।नए मामले सामने आने से जापान में संक्रमण से प्रभावित लोगों की संख्या 28 हो गई है। इनमें एक जहाज पर सवार लोग शामिल नहीं हैं।

तोक्यो। जापान के दो नागरिकों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है जिन्हें वुहान से लाया गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पहले जांच में इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। चीन के वुहान शहर से 29 जनवरी को वापस लाए गए इन दोनों लोगों में से पहले व्यक्ति की दो बार जांच की गई और दोनों बार वह विषाणु से संक्रमित नहीं पाया गया था।

इसे भी पढ़ें: जापानी क्रूज में फंसे 138 भारतीय के संपर्क में हैं भारतीय दूतावास

बहरहाल, 12 दिन बाद तीसरी जांच में उस व्यक्ति को संक्रमित पाया गया। उसे अपने होटल के कमरे में ही अलग रखा गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रभाव काल 14 दिनों तक रह सकता है।

वुहान से 30 जनवरी को लाए गए दूसरे जापनी व्यक्ति की शुरुआती जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन सोमवार को दूसरी जांच में उसमें संक्रमण पाया गया।

इसे भी पढ़ें: जापान के जहाज में कोरोना वायरस के मिले 60 और मरीज, फंसे कई भारतीय

नए मामले सामने आने से जापान में संक्रमण से प्रभावित लोगों की संख्या 28 हो गई है। इनमें एक जहाज पर सवार लोग शामिल नहीं हैं। जापान के तट पर सोमवार को पहुंचे ‘डायमंड प्रिंसेज’ पोत पर सवार 135 लोगों पॉजिटिव पाए गए हैं।


इसे भी देखें- Coronavirus ने मचाई दुनियाभर में दहशत, क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़